फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे कूड़ा गिराना पड़ा महंगा, दो हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एनएच 232 पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोहन्ना चौराहा के निकट शुक्रवार देर शाम सड़क के किनारे कूड़ा गिराना ट्रक चालक को महंगा पड़ा। अधिशाषी अधिकारी की सूचना पर पहुंची अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक पर दो हजार रुपये जुर्माना लगाते हुए जेसीबी द्वारा मौके से कूड़ा हटवाया। बाद में पुलिसकर्मियों ने आसपास के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी संबंधित क्षेत्र में कूड़ा डालता दिखे, तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदारों को दें। संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत एनएच 232 पर स्थित गोहन्ना चौराहे के निकट पश्चिम बंगाल के एक ट्रक द्वारा सड़क के किनारे कूड़ा गिराया जा रहा था। क्षेत्र के नागरिकों ने जानकारी अकबरपुर नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह को दी। उन्होंने अकबरपुर कोतवाली पुलिस के साथ इसकी सूचना डॉयल 112 को दी। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस के साथ साथ डॉयल 112 के सिपाही भी मौके पर पहुंच गए। वहां देखा कि ट्रक से कूड़ा गिराया जा रहा था, इस पर तत्काल कूड़ा गिराना रुकवा दिया गया।
ट्रक चालक को कड़ी फटकार लगाते हुए उस पर कूड़ा डालने के जुर्म में दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसकी मौके पर ही वसूली कर ली गई। इसके बाद जेसबी मशीन बुलाकर कूड़ा हटवाया गया। मालूम रहे कि बीते दिनों अमर उजाला ने गोहन्ना चौराहे के निकट सड़क के किनारे बड़ी मात्रा में कूड़ा डाले जाने की खबर फोटो सहित प्रकाशित की थी। खबर के प्रकाशन होने के बाद इसे गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने कूड़ा हटवाते हुए निगरानी का कार्य भी शुरू कर दिया था। साथ ही स्थानीय नागरिकों व दुकानदारों से अपील भी की थी कि यदि सड़क के किनारे कोई भी कूड़ा डालता है, तो इसकी जानकारी तत्काल दें, जिससे संबंधित पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें