फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को न बुलाने पर युवती को पिता ने मारी थी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Sep 2021 08:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धूमनगंज में पिता द्वारा बेटी को गोली मारे जाने के मामले में पता चला है कि आरोपी पिता बेटी पर उसके प्रेमी को बुलाने के लिए दबाव बना रहा था। बेटी द्वारा प्रेमी को न बुलाने पर उसने उसे गोली मार दी। 
विज्ञापन
Prayagraj News : गोली मारी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज के टीपी नगर में युवती को गोली मारने के मामले में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस को जांच पड़ताल में पता चला है कि आरोपी पिता बेटी पर उसके प्रेमी को बुलाने का दबाव बना रहा था। इससे इंकार करने पर ही तैश में आकर उसने बेटी पर गोली दाग दी थी। टीपी नगर के भागलपुरवा की रहने वाली 18 वर्षीय युवती को तीन सितंबर की रात 11 बजे के करीब पिता ने गोली मार दी थी।

विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती युवती ने खुद यह बयान देकर पिता व चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का कहना था कि घटना से पहले आरोपी का बेटी के प्रेमी के परिवारवालों से विवाद हुआ था। हालांकि युवती से पूछताछ  में कुछ नई जानकारियां भी मिलीं। पता चला कि बेटी के प्रेमी केपरिवारीजनों से विवाद के बाद आरोपी काफी आक्रोशित हो गया था। मोहल्लेवालों के बीचबचाव कर मामला शांत कराने पर वह घर लौट आया। लेकिन उसका गुस्सा ठंडा नहीं हुआ था। इसके बाद उसने बेटी से कहा कि वह अपने प्रेमी को बुलाए। इंकार करने पर उसे भाई संग मिलकर जमकर पीटा और बाद में गोली मार दी।

विज्ञापन

बेसुध बेटी को प्रेमी के दरवाजे पर रखकर किया हंगामा
जांच पड़ताल में एक चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि बेटी को गोली मारने के बाद आरोपी ने उसके प्रेमी को फंसाने की भी कोशिश की। दरअसल गोली लगने पर बेसुध हुई बेटी को वह उसके प्रेमी के दरवाजे पर ले गया। इसके बाद आरोप लगाया कि प्रेमी ने ही उसकी बेटी को गोली मार दी। वह तो बाद में युवती से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि उसे गोली उसकेही पिता ने मारी।

नामजद चाचा गिरफ्तार, पिता की तलाश
धूमनगंज पुलिस ने बताया कि मामले में पिता व चाचा पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इनमें से आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिता की तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद ही हत्या में प्रयुक्त असलहे की जानकारी मिल सकेगी।
 

पढे़ं क्या था पूरा मामला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें