फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने प्रयागराज कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, भेजा गया जेल

Sat, 06 Mar 2021 12:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अजीत हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद शुक्रवार को उन्होंने एमपीएमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 

 
विज्ञापन
पूर्व सांसद धनंजय सिंह का आत्मसमर्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने शुक्रवार को पुलिस को चकमा देते हुए स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए इलाहाबाद में सरेंडर कर दिया। धनंजय एक पुराने मुकदमे में अपनी जमानत रद्द करवा ली। इसके बाद कोर्ट ने उनको जेल भेज दिया। स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए में लंबित एक आपराधिक मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के जमानतदार आशुतोष शर्मा ने अपनी जमानत वापस लिए जाने की अर्जी दी थी।

विज्ञापन


कोर्ट ने जमानतदार की अर्जी स्वीकार कर ली और धनंजय सिंह की ओर से नई जमानत प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया। विशेष न्यायालय ने इस प्रकरण में 15 अप्रैल 2019 को धनंजय सिंह को जमानत पर रिहा किया था। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता देवेश शुक्ला और एडीजीसी राजेश कुमार गुप्ता तथा विशेष लोक अभियोजक वीरेंद्र सिंह को सुनने के बाद दिया है।

prayagraj news : पूर्व सांसद धनंजय सिंह को कोर्ट में समर्पण किया। - फोटो : prayagraj
शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के जमानतदार आशुतोष शर्मा पुत्र मोहन लाल निवासी बमरौली थाना धूमनगंज ने एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें अदालत को बताया गया कि धनंजय सिंह का जमानतदार है। उसने धनंजय सिंह की जमानत इसलिए ली थी कि वह किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होंगे और अदालत में उपस्थित रहेंगे।

prayagraj news : पूर्व सांसद धनंजय सिंह को कोर्ट में समर्पण किया। - फोटो : prayagraj
जमानतदार ने कहा कि ज्ञात हुआ है कि इनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इसलिए वह अपना जमानत बंध पत्र वापस लेना चाहता है। कोर्ट ने आशुतोष शर्मा की जमानत वापसी की अर्जी स्वीकार कर ली और अदालत में उपस्थित अभियुक्त पूर्व सांसद धनंजय सिंह को न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया। पूर्व सांसद की ओर से कोई नई जमानत प्रस्तुत नहीं की गई, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में लेकर केंद्रीय कारागार नैनी भेज दिया। 
विज्ञापन

यह था प्रकरण

prayagraj news : पूर्व सांसद धनंजय सिंह को कोर्ट में समर्पण किया। - फोटो : prayagraj
जौनपुर के खुटहन थाना प्रभारी निरीक्षक राममूर्ति यादव ने 6 नवंबर 2017 को एक प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की थी कि खुटहन ब्लॉक प्रमुख सरजू देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होना था, जिसमें काफी पुलिस बल को लगाया गया था। उसी समय धनंजय सिंह अपने तमाम साथियों के साथ आए और पुलिस पर पथराव, आगजनी, मारपीट,  गाली गलौज और सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया। इससे लोक व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई थी। स्पेशल कोर्ट में धनंजय सिंह के खिलाफ सरकार बनाम बृजेश सिंह उर्फ प्रिंस के नाम से मुकदमा लंबित है। इस मामले में धनंजय को 15 अप्रैल 2019 को स्पेशल कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया था। तब से वह इस प्रकरण में जमानत पर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें