prayagraj news : रज्जू भैया राज्य विवि के दीक्षांत समारोह में मेधावियों को मेडल प्रदान करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
- फोटो : prayagraj
यह विश्वविद्यालय विश्व के श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में तभी अपना स्थान बना पाएगा, जब शिक्षण कार्य और शोध की गुणवत्ता में निखार आए। उन्होंने पदक पाने वाले मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी को अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा, लेकिन जीवन में आप जो भी उपलब्धि प्राप्त कर रहे हैं, उसके साथ नैतिकता, ईमानदारी, करुणा और दया जैसे गुणों को अपनाना होगा।
जीवन में आपका लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने नई शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए कहा कि यह नीति प्राचीन भारत की शैक्षिक भव्यता को पुनर्जीवित करते हुए विश्व स्तरीय बनाने का सार्थक कार्यक्रम है। यह चिंतन का विषय है कि आखिर वे कौन सी विशेषताएं भारतीय शिक्षा में थीं, जिसकी वजह से संपूर्ण विश्व से विद्यार्थी तक्षशिला एवं नालंदा विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के लिए आते थे। उन्होंने विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में अनिवार्य रूप से सामुदायिक जुड़ाव और सेवा, पर्यावरण शिक्षा एवं मूल्य आधारित शिक्षा को शामिल किए जाने पर जोर दिया। कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से कराए जा रहे अनुसंधान में इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध होने चाहिए।