फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलेवरी मैन को लहूलुहान कर दबंगों ने छीनी नगदी

Sun, 10 Jan 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। खुल्दाबाद के बेनीगंज मोहल्ले में शनिवार को बाइक सवार दबंगों ने डिलेवरी मैन को लहूलुहान कर नगदी छीनकर भाग निकले। सूचना पाकर खुल्दाबाद पुलिस पहुंची। तहरीर लेकर घायल को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक मामला आपसी रंजिश का है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कसारी-मसारी इलाके का इसरार खुल्दाबाद गैस एजेंसी में डिलेवरी मैन है।  शनिवार को वह साइकिल से एजेंसी तीन सिलेंडर लेकर डोर टू डोर गैस पहुंचाने गया था। बेनीगंज के पास दो बाइक पर आधा दर्जन बदमाश आए। बदमाशों ने इसरार को घेरकर रोक लिया। फिर लात-घूंसों से पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया।

इसरार बेदम होकर गिर पड़ा तो हमलावर भाग निकले। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। थोड़ी ही देर में वहां पहुंची खुल्दाबाद पुलिस ने घायल इसरार को अस्पताल भेजा। इसरार ने पुलिस को बताया पास 71 सौ रुपये नगद थे, जिसे बदमाश छीन ले गए। पुलिस का कहना है कि इसरार पर आपसी रंजिश में हमला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें