फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बाइडन से लोग कह रहे भारत से सीखो : डॉ. दिनेश 

Wed, 10 Nov 2021 12:39 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
ई लाइब्रेरी का फीता काटकर शुभारंभ करते उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ के वार्षिक समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि दुनिया के देश उत्तर प्रदेश में कोरोना मैनेजमेंट पर शोध कर रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से वहां के लोग कह रहे हैं कि वैक्सीन कैसे बनती है और लगती है, यह भारत से सीखो। उन्होंने कहा कि भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन लगाने का आंकड़ा पार कर दिया है। हमने फ्री में जनता को टीका लगवा दिया। कोवाक्सिन को आज डब्लूएचओ, यूरोप एवं दुनिया के देश प्रमाण पत्र दे रहे हैं। पहले भारत दूसरे देशों के सामने हाथ फैलाता था, आज भारत के सामने दुनिया के देश हाथ फैलाकर खड़े हैं।
विज्ञापन




एक, दो, तीन और कश्मीर फ्री 
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर झंडा फहराना सपना था। आज जम्मू कश्मीर एवं मणिपुर में भारत की जय जयकार हो रही है। लोग कहते थे कि अनुच्छेद 370 हटा तो जम्मू कश्मीर हाथ से निकल जाएगा। 70 मिनट में अनुच्छेद 307 हट गया। परिंदा भी पर नहीं मार सका। एक, दो, तीन और कश्मीर फ्री हो गया।



43 देशों के बच्चे उत्तर प्रदेश में प्राप्त कर रहे शिक्षा
सरकार की स्पष्ट नीति है कि देश की मेधा शक्ति का पलायन रुके। आज 43 देशों के बच्चे उत्तर प्रदेश में शिक्षा ले रहे हैं। प्रदेश में पूंजी निवेश के अवसर बढ़े हैं और 250 मेगावाट का डाटा सेंटर नोएडा में स्थापित किया गया है। आज उत्तर प्रदेश आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक का हब बना हुआ है और लाखों लोगों को रोजगार मिला है। 63 जिलों में नए मेडिकल कॉलेजों के स्थापना की कार्यवाही प्रारंभ हो गई है। सभी 75 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है। आज देश का किसान भी डिजिटल लेन-देन की बात कर रहा है। जन-धन खातों के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ किसानों के खातों में सम्मान निधि का पैसा भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


देरी से आने के लिए मांगी माफी
उप मुख्यमंत्री निर्धारित समय से करीब तीन घंटे विलंब से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ के वार्षिक समारोह के मंच पर पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने उपस्थित अभिभावक, छात्रों, शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं की ओर मुखातिब होकर क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि वह हर काम समय से करते हैं। यहां आने के लिए समय से रवाना हो गए थे। लेकिन दृश्यता में व्यवधान के कारण अनायास व्यवधान हुआ।


बीजेपी का काम बोल रहा है, यही विपक्ष के दुख का कारण
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि आज भाजपा का काम बोल रहा है। करोड़ों लोग चिल्ला-चिल्ला कर मोदी एवं योगी की तारीफ कर रहे हैं। यही विपक्ष के दुख का कारण है। उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि भाजपा की प्राथमिकता किसान और कृषि है। किसानों के हित में कार्य कर रहा है। बीजेपी ने शिलान्यास भी किया और लोकार्पण भी किया।



नाटक देखकर आंखों में आए आंसू
सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ के बच्चों ने वार्षिक समारोह में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पाश्चात्य विचार एवं जीवन से प्रभावित बच्चों एवं अभिभावक की स्थिति पर प्रस्तुत नाटक को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। असम, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। उल्लेखनीय है कि केशव सेवा धाम में पूर्वांचल के 70 बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा अलग से बच्चों के साथ बैठे और उनके साथ मंत्रों का उच्चारण किया।



शारदा ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन
केशव सेवा धाम में कोल विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर ने विधायक निधि से शारदा ई लाइब्रेरी का निर्माण कराया है, जिसका उद्घाटन उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने किया। अनिल पाराशर ने बताया कि ई-लाइब्रेरी में एक साथ तीस बच्चे बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। यहां वाई-फाई सुविधा उपलब्ध होगी। आसपास के बच्चे सामान्य पाठ्यक्त्रस्म के अतिरिक्त प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी यहां बैठकर कर सकते हैं।

विद्यालय से संबंधित समस्याओं पर विचार
केशव सेवा धाम में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों से संबंधित समस्याओं एवं उसके समाधान पर विचार किया गया। क्षेत्र अध्यक्ष मनवीर सिंह और प्रांत संगठन मंत्री हरिशंकर मौजूद थे। इसके अतिरिक्त उप मुख्यमंत्री ने विभाग टोली के साथ बैठक कर हाथरस एवं अलीगढ़ जिले के आगामी परिदृश्य पर चर्चा की। विभाग प्रचारक जीतेंद्र, विभाग संचालक राजकुमार एवं विभाग कार्यवाह ललित आदि मौजूद थे।


ये रहे मौजूद...
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, मीना कुमारी, रामसखी कठेरिया, श्रीचंद शर्मा, श्यौराज सिंह, ई. राजीव शर्मा, गोपाल सिंह, प्रधानाचार्य कुमुदेश कुमार, वैभव गौतम, चंद्रमणि कौशिक, श्योराज सिंह, अनिल गुप्ता, डॉ. राजीव अग्रवाल, संजीव विजयवर्गीय, अभय प्रताप सिंह, प्रमोद गर्ग, मधुलिका राघव, आशुतोष वार्ष्णेय आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें