अलीगढ़ : प्लेटफार्म तीन व चार पर कानपुर की तरफ बंद पड़ा आरओ प्लांट। अमर उजाला
- फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़ रेलवे जंक्शन पर सस्ते दर में आरओ का पानी उपलब्ध कराने की योजना यात्रियों के लिए सफेद हाथी साबित हो रही है। प्लेटफार्म दो, तीन, चार पर स्थापित तीनों आरओ प्लांट इन बंद हैं। ऐसे में यात्रियों को पांच रुपये प्रति लीटर पानी की जगह 20 रुपये की पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए पीने के आरओ पानी की व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। प्लेटफार्म नंबर दो, तीन व चार पर आरओ प्लांट लगे हैं। ये तीनों प्लांट कोरोना काल में बंद हो गए थे, जो आज तक चालू नहीं हुए हैं। यात्रियों को इन प्लांट से पांच रुपये लीटर प्रति आरओ का पानी मिलता था। अब यात्री 20 रुपये प्रति लीटर वाली पानी की बोतल खरीदने के लिए मजबूर हैं।
आरओ चिलर प्लांट भी बंद
- स्टेशन पर जगह-जगह आरओ चिलर प्लांट लगे हुए हैं, जो सिर्फ गर्मियों में काम आते हैं। ठंडा मौसम होने के चलते ये चिलर प्लांट बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में यात्रियों को आरओ पानी नहीं मिल रहा है। इसीलिए यात्री बोतल खरीदकर पानी पीते हैं।
आरओ चिलर प्लांट मौसम ठंडा होने के चलते बंद कर दिए गए हैं। जबकि सस्ते दर वाले आरओ प्लांट कोरोना काल में बंद हो गए थे। यात्रियों को आरओ प्लांट की सुविधा न मिलने की समस्या उच्चाधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। - डीके गौतम, स्टेशन अधीक्षक।