फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः नर्सरी की आयरा सिद्दीकी ने जीती वर्णमाला में रंग भरो प्रतियोगिता

विज्ञापन
शिक्षिका पूनम सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
हिंदी दिवस के मौके पर अमर उजाला द्वारा आयोजित हिंदी की वर्णमाला में रंग भरो और अपने विचार लिखो प्रतियोगिता अलबरकात स्कूल की नर्सरी की छात्रा आयरा सिद्दीकी ने जीत ली है। दूसरे स्थान पर एलकेजी की प्रांजली गर्ग और तीसरे स्थान कक्षा चार की ख्याति सिंह रहीं। प्रतिभागियों ने पेज को आकर्षक रूप देकर रंगों से भरा था। किसी ने तिरंगा तो किसी ने मोरपंख की झलक दिखाई।
विज्ञापन

बता दें कि हिंदी दिवस के अवसर पर अमर उजाला ने 14 सितंबर को हिंदी वर्णमाला का एक पेज प्रकाशित कर बच्चों के बीच उसमें रंग भरने और विचार लिखने की प्रतियोगिता का आयोजन किया था। नियमित अखबार पढ़ने वाले सैकड़ों पाठकों ने अपने बच्चों से इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया। विजडम स्कूल की चित्रकला शिक्षिका पूनम सिंह अमर उजाला कार्यालय में आईं और सभी प्रविष्टियों का अवलोकन किया, उस पर निर्णय दिया है। जिसके अनुसार आयरा सिद्दीकी प्रथम, प्रांजली गर्ग द्वितीय व ख्याति सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। अर्थदेव सिंह चौथे, ओमांश गुप्ता पांचवे, नंदनी माहेश्वरी छठवें, अनंत अग्रवाल सातवें, साक्षी वार्ष्णेय आठवें, नेहा गौतम नौवें और पूजा शर्मा दसवें स्थान पर रहीं। जल्द ही अमर उजाला द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें