फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: अस्पताल से नवजात की चोरी, लाल साड़ी पहनी थी बच्ची को ले जानी वाली महिला, जांच में जुटी पुलिस 

Mon, 08 Nov 2021 10:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

दीपावली के समय से अस्पताल परिसर का सीसीटीवी कैमरे खराब है। इसकी वजह से जांच-पड़ताल में दिक्कत भी हो रही है। चौकी प्रभारी सुभाष मलिक, जिला अस्पताल चौकी प्रभारी जगदीश प्रसाद एवं सब इंस्पेक्टर अजयपाल सिंह नवजात की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे खंगालती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय परिसर से एक नवजात की चोरी हो गई है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। चिकित्सालय का सीसीटीवी खराब होने के कारण सुराग मिलने में दिक्कत हो रही है। भुजपुरा अल्ताफ फैक्टरी के निकट रहने वाली साकिरा पत्नी रईस मोहम्मद को रविवार की रात करीब 11 बजे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन


रात्रि में करीब दो बजे उसने शिशु (बच्ची) को जन्म दिया। सोमवार को करीब 11-12 बजे छुट्टी कर दी गई। साकिरा की सास बच्ची को लेकर जेएसवाई का फॉर्म भरवाने गई थी। इस क्रम में उसने नवजात को एक महिला को सौंप दिया। आरोप है कि लाल साड़ी पहनी अनजान महिला नवजात को लेकर गायब हो गई। मासूम बच्ची के पिता रईस मोहम्मद ने इसकी शिकायत चौकी में की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

दीपावली के समय से अस्पताल परिसर का सीसीटीवी कैमरे खराब है। इसकी वजह से जांच-पड़ताल में दिक्कत भी हो रही है। चौकी प्रभारी सुभाष मलिक, जिला अस्पताल चौकी प्रभारी जगदीश प्रसाद एवं सब इंस्पेक्टर अजयपाल सिंह नवजात की तलाश में जुटे हैं। आसपास के कैमरे खंगाले जा रहे हैं। चर्चा है कि अनजान महिला नवजात को गोद में लेने के पहले साकिरा की सास को एक मोबाइल दी थी। 
विज्ञापन


नवजात के पिता रईस मोहम्मद ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं, जिसमें दो लड़के एवं तीन लड़की है। नवजात उसकी छठी संतान है। प्रभारी सीएमएस डॉ. तैयब ने बताया कि महिला द्वारा अभी तक शिकायत नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि परिसर में बंदर उछलकूद करते रहते हैं। हो सकता है, उसकी वजह से कैमरे काम करना बंद कर दिए हैं। आज ही नोटिस में आया है। उसे जल्द ठीक कराया जा रहा है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त : बाबा फरीद
मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय से नवजात की चोरी पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद ने आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। पीड़ित परिवार बेहद गरीब है। वह अधिकारियों से बातचीत कर परिवार की मदद कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें