फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: नगर स्वास्थ्य अधिकारी के घर जली महिला आशा वर्कर की मौत, जेएन मेडिकल कालेज में चल रहा था इलाज

Mon, 08 Nov 2021 01:55 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

नगर स्वास्थ्य अधिकारी कमल सिंह के घर के बरामदे में रात करीब 12 बजे महिला जल रही थी और आग की लपटों से घिरी थी। शोर-शराबा होने पर एकत्रित पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी, तब महिला को बचाते हुए अस्पताल भेजा गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की स्वर्ण जयंती नगर कॉलोनी में नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमल सिंह के घर में संदिग्ध रूप से जलने वाली आशा वर्कर महिला की सोमवार सुबह मौत हो गई। उसका जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


वाकया पिछले सोमवार का है, जब नगर स्वास्थ्य अधिकारी कमल सिंह के घर के बरामदे में रात करीब 12 बजे महिला जल रही थी और आग की लपटों से घिरी थी। शोर-शराबा होने पर एकत्रित पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी, तब महिला को बचाते हुए अस्पताल भेजा गया था। महिला की पहचान छर्रा सीएचसी में तैनात आशा वर्कर विमला निवासी गोकुलेशपुरम देवसैनी क्वार्सी के रूप में हुई थी।

महिला ने आरोप लगाया था कि डॉक्टर की पत्नी ने उसे घर बुलाकर चाय पिलाते समय बातचीत में धमकाकर और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर धकिया देने का आरोप लगाया था। इसी आरोप के आधार पर विमला के पिता ने डॉक्टर व उनकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, मंगलवार रात पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें महिला हाथ में कैन लिए खुद डॉक्टर के घर जाते हुए दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें