फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरौली राशन डीलर पर कालाबाजारी का मुकदमा

Sun, 12 Sep 2021 01:31 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जवां क्षेत्र के बरौली के राशन डीलर पर खाद्यान्न की कालाबाजारी करने का आरोप लगा है। इस सिलसिले में ग्रामीणों द्वारा की गई ऑनलाइन शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने पर पूर्ति निरीक्षक ने राशन डीलर महिला व उसके बेटे के खिलाफ जवां में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन




गभाना के पूर्ति निरीक्षक शिवकुमार त्यागी की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि ऑनलाइन शिकायत की 9 सितंबर 2021 को गांव के स्वास्थ्य केंद्र पर खुली जांच की गई। इस दौरान 77 राशन कार्ड धारकों ने राशन डीलर के खिलाफ गवाही व बयान दर्ज कराए।


सीधे आरोप लगाया कि सितंबर माह का राशन अभी तक नहीं दिया गया है। वह एडवांस में हमारे अंगूठे मशीन पर लगवा लेता है और फिर हमें राशन देने के नाम पर अगले माह का समय आने तक चक्कर लगवाता है। अभद्रता करता है। जांच के बाद जब राशन डीलर पुत्र को फोन किया तो उसने खुद को पानीपत होना बताया, जबकि वह कुछ देर बाद गांव में ही घूमता पाया गया। बाद में दुकान खुलवाकर जांच की गई तो उसमें 82 क्विंटल गेहूं, 48 क्विंटल चावल, 11 क्विंटल मक्का कम पाया गया।
विज्ञापन



जांच में अन्य दस्तावेजी तमाम कमियां पाई गईं। इस पर माल सील करते हुए पड़ोसी गांव राजगढ़ी के राशन डीलर को सुपुर्द किया गया। मामले में आरोपी डीलर सुनीता शर्मा व बेटे अंकित शर्मा के खिलाफ कालाबाजारी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें