आगरा के थाना मंटोला में दर्ज तीन तलाक के केस में आरोपी पूर्व मंत्री चौधरी बशीर घर से फरार हैं। पुलिस का कहना है कि दबिश दी गई लेकिन तब तक वह घर से भाग गए थे। उधर पत्नी नगमा ने एक और वीडियो वायरल किया है। उनका कहना है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए पति बच रहा है। इसके बावजूद वह हार नहीं मानेंगी। सजा दिलाकर ही चेन से बैठूंगी। नगमा बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित से भी मिली थीं। उनसे तीन तलाक देने के मामले में पति चौधरी बशीर को गिरफ्तार करने की मांग की। इस पर सदस्य ने पुलिस अधिकारियों से बात की। उन्हें गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया। नगमा का कहना है कि उन पर दबाव बनाने के लिए चौधरी बशीर ही वीडियो वायरल कर रहा है। इससे वह दहशत में हैं।
ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री पर तीन तलाक का मुकदमा: पत्नी ने कहा- छठा निकाह करने जा रहे चौधरी बशीर, मुझे घर से निकाला
पूर्व मंत्री पर मुकदमा: पत्नी नगमा का आरोप-छठा निकाह करने जा रहे चौधरी बशीर दे रहे हैं धमकी, ये है मामला