कासगंज में गोला की खरीदारी करती बहनें।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। भाई-बहन के पवित्र प्रेम का पर्व भाई दूज शनिवार को मनाया जाएगा। पूर्व संध्या पर बहनों ने बाजार से गोला खरीदा तथा भाईयों ने बाजार से उपहार देने के लिए साड़ी, मिष्ठान व अन्य सामान की खरीदारी की। भाई दूज का बहनों और भाइयों को बेसव्री से इंतजार है।
जिन बहनों के भाई बाहर रहते हैं और वे किसी कारण से भाई दूज कराने के लिए नहीं आ पाऐंगे, उनके लिए बहनें हालांकि उदास तो हैं, लेकिन उन्होंने गोले पर तिलक करने की तैयारी की है। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देने के लिए साड़ी व अन्य सामान की खरीदारी की। जिससे बहनों को तिलक कराने के बाद ही उन्हें उपहार दिया जा सके। इसके साथ ही परचून विक्रेताओं के यहां भी भीड़ देखी गई।
260 रुपये किला बिका गोला
कासगंज। भाई दूज पर्व पर बहने तिलक के बाद भाइयों को गोला भी भेंट करती हैं। बाजार में इस बार गोले की कीमतों में उछाल देखा गया। बाजार में एक पखवाड़े पहले तक 220 रुपये किलो गोला बिक रहा था। पर्व की पूर्व संध्या पर कीमतें बढ़कर 260 रुपये किलो हो गई।