फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने किया केदारनाथ में शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण

विज्ञापन
कासगंज के सोरों में केदार नाथ मंदिर पर शंकराचार्य मंदिर का पीएम द्वारा किये गए अनावरण को देखते लो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। प्रधानमंत्री द्वारा केदारनाथ धाम, उत्तराखंड में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण, मंदिर में दर्शन, पूजन के साथ ही विभिन्न विकास कार्यक्रमों का उद्घाटन किया गया। जिसका पांच प्रमुख शिवालयों में साधु संतों व श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सजीव प्रसारण कराया गया। शिवालयों में जलाभिषेक व भजन कीर्तन कार्यक्रम कराए गए।
विज्ञापन

दीपोत्सव की शृंखला के अंतर्गत शिव मंदिर सोरों में विधायक सदर देवेंद्र सिंह राजपूत, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, चेयरमैन सोरों मुन्नी देवी, अपर जिला सूचना अधिकारी नीतू कनौजिया, समाजसेवी नवल किशोर कुलश्रेष्ठ, कैलाश चंद्र, संपूर्णानंद भारद्वाज, बृजेश उपाध्याय, साधु संतों व अन्य लोगों ने सजीव प्रसारण तथा जलाभिषेक व भजन कीर्तन में प्रतिभाग किया। रामायणेश्वर मंदिर कासगंज में विधायक सदर, ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी, वृजबहादुर, राजवीर सिंह भल्ला, कुलदीप, सुरेश चंद्र माहेश्वरी, मिथलेश राना रहीं।
अमांपुर के ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर में सांसद प्रतिनिधि केत सिंह वर्मा, महासचिव भाजपा संजय सोलंकी, प्रखर सोलंकी, खंड विकास अधिकारी हरसेंद्र यादव, एडीओ रामनिवास वर्मा रहे। पटियाली के पाताली महादेव मंदिर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र चौहान, अरविंद मौर्य मंडल अध्यक्ष भाजपा व अन्य श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। सहावर के ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर में परियोजना निदेशक डीआरडीए रामायण सिंह, हरिभान सिंह, पवन साहू, सोरन सिंह, राजबहादुर, मुकेश शर्मा रहे। इस दौरान सूचना विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दलों में दुलारी नाट्य संस्था, अमांपुर में जीवन ज्योति संस्था, पटियाली में रंगायन आर्ट्स, सहावर में वंदन नाट्य संस्था तथा सोरों में रूद्राक्ष संस्था द्वारा भजन कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें