फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: समाजवादी पार्टी में विलय को तैयार शिवपाल सिंह यादव, मैनपुरी में दिया बड़ा बयान, भाजपा पर साधा निशाना

Tue, 02 Nov 2021 12:17 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

विधानसभा चुनाव से पहले शिवपाल सिंह यादव प्रदेश में सामाजिक परिवर्तन यात्रा निकाल रहे है। सोमवार को पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव मैनपुरी के कुरावली पहुंचे। यहां कहा कि 2022 में भारतीय जनता पार्टी सत्ता से पूरी तरह जा रही है।
विज्ञापन
मैनपुरी में शिवपाल सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रसपा बड़े दल से गठबंधन करेगी। वह सपा से गठबंधन और विलय के लिए तैयार हैं, लेकिन हमारे लोगों को सपा में सम्मान मिलना चाहिए उन्हें समायोजित किया जाए। वर्ष 2022 में भाजपा का सत्ता से जाना पूरी तरह तय है। वह रथयात्रा लेकर सोमवार की देर शाम कुरावली पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

अखिलेश के बयान पर बोले-नहीं जानते जिन्ना
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान पर उन्होंने कहा कि वह मोहम्मद अली जिन्ना को नहीं जानते, हम तब पैदा भी नहीं हुए थे। हम तो डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, अब्दुल हमीद, अशफाक उल्ला खान को जानते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। आज किसान खाद के लिए परेशान हैं। सरकार किसानों को खेती के लिए खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है। उन्होंने कहा कि प्रसपा समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन करेगी।
कहा- प्रदेश में बढ़ रहा अपराध
सरकार बनने पर किसानों को वरीयता के आधार पर सहूलियतें देगी। रथयात्रा लेकर निकले पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश के हालात ठीक नहीं हैं। प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। थाने और तहसील बिना दलाली के नहीं चल रहे हैं। जिस किसान को लाभ देने की बात कहकर भाजपा सरकार में आई थी। सरकार बनाने के बाद भाजपा किसानों को भूल चुकी है। सरकार को एमएसपी पर कानून बनाने के साथ ही किसानों की मांगें मानकर तीनों कूषि कानून वापस लेने चाहिए। रथयात्रा के माध्यम से किसानों को प्रसपा जागरूक कर रही है। देर रात वह मैनपुरी पहुंचे शिवपाल का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वोट सिंह यादव, जिला महासचिव अरविंद सिंह यादव, सर्वेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित खबर...
सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा: बांकेबिहारी के दर से शिवपाल का चुनावी शंखनाद, कहा- सूबे में माफिया राज, किसानों पर हो रहा अत्याचार
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें