फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो दोस्तों की मौत

Wed, 20 Nov 2019 05:00 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बस ने बाइक को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सड़क हादसा हुआ है। बुधवार की सुबह सौंख-कुम्हेर मार्ग पर ग्लोबल जीनियस कॉलेज के पास केएन इंटरनेशल स्कूल कोसीखुर्द की बस की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: टूटे झूले-सूखी झील, साल की करोड़ों की कमाई, ऐसा है सुभाष पार्क का हाल, देखें तस्वीरें

दोनों दोस्त सब्जी की फेरी लगाते थे। बाइक सवार एक युवक अपनी ससुराल कुम्हेर दोस्त के साथ जा रहा था। सूचना पर पहुंची मगोर्रा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, वहीं स्कूल बस को क्रेन से थाने भिजवाया। 
विज्ञापन


थाना हाईवे के चंद्रभान नगला निवासी रामेश्वर (42) पुत्र सूरजमल दोस्त छुट्टन (41) पुत्र बाबूलाल निवासी पन्नापुर(थाना हाईवे) के साथ बाइक से कुम्हेर के लिए निकला।
विज्ञापन

कुम्हेर में रामेश्वर की ससुराल में मौत हो गई थी। वहां जा रहे दोनों दोस्त सौंख-कुम्हेर मार्ग पर ग्लोबल जीनियस कॉलेज के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही केनए इंटरनेशनल स्कूल की बस ने टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें: World Heritage Week:खतरे में मुगल काल की स्थापत्य कला, जमींदोज हो रहा 'इतिहास'

इसी बीच बस में हैंडल फंस जाने से बाइक पचास मीटर दूरतक घसीटती चली गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चालक ने बस रोकी। ग्रामीण बस की तरफ दौड़े, इसी बीच चालक बस को छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

ये भी पढ़ें: 'व्यू प्वाइंट' से ताजमहल का दीदार होगा महंगा, जल्द लागू हो सकती हैं टिकट की नई दरें

सूचना पर पहुंची मगोर्रा पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया, वहीं बस को क्रेन से थाने पर पहुंचाया। दोनों दोस्तों की मौत से घरों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक रोहन लाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें