कुम्हेर में रामेश्वर की ससुराल में मौत हो गई थी। वहां जा रहे दोनों दोस्त सौंख-कुम्हेर मार्ग पर ग्लोबल जीनियस कॉलेज के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही केनए इंटरनेशनल स्कूल की बस ने टक्कर मार दी।
ये भी पढ़ें: World Heritage Week:खतरे में मुगल काल की स्थापत्य कला, जमींदोज हो रहा 'इतिहास'
इसी बीच बस में हैंडल फंस जाने से बाइक पचास मीटर दूरतक घसीटती चली गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चालक ने बस रोकी। ग्रामीण बस की तरफ दौड़े, इसी बीच चालक बस को छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
ये भी पढ़ें: 'व्यू प्वाइंट' से ताजमहल का दीदार होगा महंगा, जल्द लागू हो सकती हैं टिकट की नई दरें
सूचना पर पहुंची मगोर्रा पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया, वहीं बस को क्रेन से थाने पर पहुंचाया। दोनों दोस्तों की मौत से घरों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक रोहन लाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।