सत्संगियों का पुलिस पर हमला: घायल हुईं बच्चियां
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की शाम राधा स्वामी सत्संग सभा के सत्संगी और पुलिस टीम आमने-सामने आ गई। इस दौरान संयम, धैर्य और सत्संग को मानने वाले सत्संगियों ने जमीन के लिए सिद्धांतों की तिलांजलि दे दी। मासूमों को ढाल बनाकर पुलिस-प्रशासन पर पथराव किया। उनका यह रूप देख लोग अचंभित दिखे। लोगों ने कहा कि ये कैसे अनुयायी हैं, जिनके लिए जमीन से सस्ती मासूमों, महिलाओं की जान है।
चर्चा के मुताबिक रात में ही तय हुआ कि बच्चे, छात्र-छात्राएं, महिलाओं को आगे रखकर पीछे से सत्संगी मोर्चा लेंगे। हुआ भी यही, जब शाम को फोर्स गेट हटाने पहुंची। बवाल बढ़ने पर कुछ महिलाएं, बच्चे दहशत में आ गए और रोने लगे। 8 साल की बच्ची भयभीत होकर सुबकने लगी। उसके सिर पर पर भी डंडा लग गया। इसके बावजूद सत्संगियों ने बच्चों और महिलाओं को प्रदर्शन से हटने के लिए नहीं कहा और लाउडस्पीकर से मोर्चे पर डटे रहने का एनाउंस करते रहे।
यह भी पढ़ेंः- आगरा में बवाल: पुलिस पर भारी पड़े संत्सगी, लाठी-डंडों के हमले से एसओ सहित कई पुलिसकर्मी घायल, बैकफुट पर पुलिस