फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर कार से बरामद हुआ 36 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 17 Sep 2021 05:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा जिले में पुलिस नशे के सौदागरों के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसके तहत दो दिन में पुलिस ने गांजे की तस्करी करने वाले चार युवकों को पकड़ा है। इनके पास से 39 किलो गांजा बरामद हुआ है।  
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किए गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले के थाना मांट क्षेत्र में पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर चेकिंग के दौरान कार से 36 किलो गांजा बरामद किया है। गांजे की तस्करी में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पूर्व पुलिस ने गुरुवार को राधाकुंड के रामलीला मैदान से दो युवकों को तीन किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ा था। 

विज्ञापन


थाना मांट पुलिस शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। कार से 36 किलो गांजा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने कार में बैठे प्रदीप निवासी गिरधरपुर थाना हाईवे और अमित अगसौली सिकंदराराऊ (हाथरस) को गिरफ्तार कर लिया। 

मथुरा में हाईवे पर अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी समेत सात गिरफ्तार, दरोगा और दो सिपाही निलंबित
विज्ञापन


टोल चौकी प्रभारी प्रबल प्रताप ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर कार से 36 किलो गांजा बरामद हुआ है। तस्करी के आरोपी में दो युवक को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज कर उनका चालान किया है। 

विज्ञापन

गांजा तस्करी में दो युवक गिरफ्तार
पुलिस ने बृहस्पतिवार को राधाकुंड के रामलीला मैदान से अमन निवासी राजा का ताजपुर नूरपुर बिजनौर और शाकिर निवासी दौलतपुर को गिरफ्तार कर तीन किग्रा गांजा बरामद किया। गोवर्धन थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी किसी को गांजा बेचने की फिराक में थे। 

फायरिंग करने वाला युवक राइफल के साथ गिरफ्तार
नौहझील क्षेत्र के गांव हमजापुर में पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग की गई। इसका वीडियो वायरल हो गया। घटना में फायरिंग करने वाले आरोपी को बादौठ बंबे की पुलिया के निकट से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक राइफल बरामद हुई है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें