फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP MLC Election 2022: एटा में सपा प्रत्याशियों से मारपीट, कपड़े फाड़े, भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

Tue, 22 Mar 2022 01:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, एटा

सार

एटा में एमएलसी चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच के दौरान भी बवाल हो गया। कलक्ट्रेट में मंगलवार की सुबह सपा प्रत्याशियों के साथ मारपीट कर दी गई, जिससे अफरातफरी मच गई।  
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच के दौरान हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में एमएलसी चुनाव मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र के तहत नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया के दौरान मंगलवार को कलक्ट्रेट में हंगामा हुआ। जांच के सिलसिले में पहुंचे सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह और राकेश यादव को घेरकर उनके साथ मारपीट की गई। एक प्रत्याशी को दौड़ाकर पकड़ा, हाथापाई की और कपड़े फाड़ दिए। इससे पहले पथराव कर उनकी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। 

विज्ञापन


सपा प्रत्याशियों ने सोमवार को एक-एक सेट में नामांकन पत्र जमा किए थे। जिसके शपथ पत्र में कुछ कमी रह गई थी। बाद में जब वह दूसरा सेट लेकर पहुंचे तो उसे छीन लिया गया। बाद में भाजपा और सपा समर्थक भिड़ गए थे। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच से पहले उन्हें अनुपूरक शपथ पत्र प्रस्तुत करने का मौका दिया गया। 

कचहरी रोड पर किया गया पथराव

सुबह करीब 10.45 बजे कलक्ट्रेट आ रहे सपा प्रत्याशी और प्रस्तावकों की कारों पर कचहरी रोड पर पथराव किया गया। इसमें एक गाड़ी का शीशा टूट गया। सपा प्रत्याशियों के मुताबिक कलक्ट्रेट के अंदर जाने से उन्हें रोका गया। इस बीच उनके साथ भाजपाइयों ने अभद्रता शुरू कर दी। बचकर भाग रहे एक प्रत्याशी को दौड़कर पकड़ लिया और पीटा गया। उनका कुर्ता फट गया। 

विज्ञापन

एसएसपी उदय शंकर सिंह का कहना है कि कलक्ट्रेट में 200 मीटर के दायरे में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। इसके बाहर मारपीट हुई है। वहां से सपा के दोनों प्रत्याशियों को बचाकर कलक्ट्रेट में लाकर सुरक्षित किया गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर गहराई से जांच की जाएगी।

सपा प्रत्याशी ने लगाया यह आरोप

सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह ने बताया कि सपा के हम दोनों प्रत्याशी निर्धारित समय से पहले पहुंच गए, लेकिन रिटर्निंग अधिकारी नहीं आए थे। हमारे शपथपत्र पर गलत समय डाला गया। भाजपाइयों की शह पर प्रशासन यहां चुनाव नहीं होने देना चाहता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- आरोपी निराधार

भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सपाइयों ने अभद्रता की। जिस पर भाजपा कार्यकर्ता ने उन्हें रोका, मारपीट नहीं हुई है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रक्रिया कराई है। सपा प्रत्याशियों के आरोप निराधार हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें