फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: खेत में मिला नर कंकाल, पिता ने लापता बेटी का बताया, डीएनए जांच से खुलेगा राज

Tue, 22 Mar 2022 12:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

एसपी देहात ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा कि मृतका कौन थी। खेत से बरामद कपड़े भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में सोमवार को एक खेत में नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पास में ही कपड़े भी मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नर कंकाल और कपड़ों को कब्जे में लिया। करीब तीन माह पूर्व लापता हुई किशोरी के पिता ने अपनी बेटी का कंकाल होने की आशंका जताई है। उसका आरोप है कि बेटी की हत्या की गई है। इस पर पुलिस जांच कर रही है।   

विज्ञापन


थाना नौहझील के गांव पारसौली निवासी भूरा अपनी पत्नी आशा और बेटी कविता के साथ खेत पर सरसों की कटाई के लिए गया था। पास में किसान गजराज के खेत की मेड़ पर कविता को दुपट्टा दिखा। इसकी जानकारी उसने मां और पिता को दी। दंपती ने दुपट्टा अपनी बड़ी बेटी रेखा का होने की बात कही। रेखा 31 दिसंबर 2021 को खेत से लापता हुई थी। 

डीएनए टेस्ट से खुलेगा राज ?

दंपती जब खेत में गए तो नर कंकाल को देखकर दंग रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे में लिया। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया भूरा अपनी लापता बेटी का नरकंकाल होने का अंदेशा जता रहा है। नर कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा कि मृतका कौन थी। खेत से बरामद कपड़े भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। 

विज्ञापन

31 दिसंबर को लापता हुई थी रेखा 

31 दिसंबर 2021 को खेत की रखवाली के लिए गई 14 साल की रेखा लापता हो गई थी। किशोरी की तलाश में पुलिस व परिजनों ने कई स्थानों पर छानबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा थाना नौहझील में दर्ज किया गया। अब नर कंकाल मिलने पर किशोरी के पिता भूरा का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें