एसएसपी उदय शंकर सिंह का कहना है कि कलक्ट्रेट में 200 मीटर के दायरे में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। इसके बाहर मारपीट हुई है। वहां से सपा के दोनों प्रत्याशियों को बचाकर कलक्ट्रेट में लाकर सुरक्षित किया गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर गहराई से जांच की जाएगी।
सपा प्रत्याशी ने लगाया यह आरोप
सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह ने बताया कि सपा के हम दोनों प्रत्याशी निर्धारित समय से पहले पहुंच गए, लेकिन रिटर्निंग अधिकारी नहीं आए थे। हमारे शपथपत्र पर गलत समय डाला गया। भाजपाइयों की शह पर प्रशासन यहां चुनाव नहीं होने देना चाहता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- आरोपी निराधार
भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सपाइयों ने अभद्रता की। जिस पर भाजपा कार्यकर्ता ने उन्हें रोका, मारपीट नहीं हुई है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रक्रिया कराई है। सपा प्रत्याशियों के आरोप निराधार हैं।