फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में लूट के आरोपियों तक पहुंची पुलिस!, जल्द होगा खुलासा

Wed, 13 May 2020 11:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

बाइक पर सवार होकर आए थे नकाबपोश बदमाश
बैंक से 21 लाख, 17 हजार, 400 रुपये लूट कर ले गए
विज्ञापन
ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की दामोदरपुरा शाखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार नकाबपोश बदमाश दिनदहाड़े तमंचों के बल पर ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की दामोदरपुरा शाखा से 21 लाख रुपये लूट ले गए थे। लूट के बाद बदमाशों बैंक में मौजूद डिप्टी मैनेजर, कैशियर और एक अन्य कर्मचारी को बाथरूम में बंद कर दिया था और भाग गए थे।
विज्ञापन


घटना में पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच गई है, जल्द ही लूटकांड का खुलासा किया जा सकता है। आईजी ए सतीश गणेश ने इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि लुटेरे राजस्थान बॉर्डर के पास पकड़ लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: लापरवाह सिस्टमः स्ट्रेचर न व्हीलचेयर, घिसटते हुए पहुंचते मरीज, वार्ड ब्यॉय भी नहीं मिला
विज्ञापन


बता दें कि दामोदरपुरा स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में मंगलवार दोपहर करीब 2.35 बजे लंच ब्रेक के बाद जैसे ही बैंककर्मियों ने गेट का चैनल खोला, तभी चार बदमाश बैंक में घुस गए। सबके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। बैंक में इस समय कैशियर सृष्टि सक्सेना, डिप्टी मैनेजर नीलम गर्ग और बैंक मित्र नरेंद्र मौजूद थे।
Trending Videos

बदमाश सबसे पहले कैशियर के पास पहुंचे। सृष्टि कुछ समझ पाती, उससे पहले ही बदमाशों ने तमंचे निकाल लिए और तीनों बैंक कर्मियों पर तान दिए। बदमाश कैशियर को स्ट्रांग रूम में ले गये। सारा कैश इकट्ठा किया और तीनों के मोबाइल फोन छीनने के बाद उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया।

इसके बाद बदमाश कैश लेकर दो मोटरसाइकिलों से भाग निकले। करीब दस मिनट में ही बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय बैंक मैनेजर प्रभात कुमार ब्रांच में नहीं थे। 

बैंक कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर निकलकर बैंक मैनेजर को फोन किया और पुलिस को सूचना दी। बैंक मैनेजर प्रभात कुमार ने बताया कि लूट की सूचना मिलने पर उन्होंने वारदात की जानकारी पुलिस को दी।
 
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सदर सत्यपाल सहित सीओ सिटी आलोक दुबे, एसपी सिटी अशोक मीणा मौके पर पहुंच गए। बाद में एसएसपी गौरव ग्रोवर और आईजी ए. सतीश गणेश ने भी मौका मुआयना किया। एसएसपी ने बताया कि चार बदमाश बैंक से 21 लाख, 17 हजार, 400 रुपये लूट कर ले गए हैं। पुलिस बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

जांच में पता चला कि बैंक का सीसीटीवी पिछले छह माह से खराब है और ब्रांच में कोई सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात नहीं है। किसी भी अधिकारी ने सिक्योरिटी अलार्म बजाने की हिम्मत भी नहीं की। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें