एसएन मेडिकल कॉलेज में एक और कोरोना वायरस से संक्रमित गर्भवती महिला का मंगलवार को प्रसव कराया है। कोविड अस्पताल में चिकित्सकों की टीम को गर्भवती का ऑपरेशन करना पड़ा। महिला ने बेटे को जन्म दिया है। कोरोना वायरस से संक्रमित यह 12वीं महिला है, जिसका प्रसव हुआ है।
ये भी पढ़ें:
आगराः कोरोना पॉजिटिव 12 नए मरीज मिले, 777 हुई कुल संक्रमितों की संख्या
कौशलपुर नगला पदी की 28 साल की गर्भवती महिला एसएन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थी। मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर इसको ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। यहां पर स्त्री रोग विभाग की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रिचा सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन हुआ। प्रसूता की हालत बेहतर है। नवजात को परिजनों को सौंप दिया है।
टीम में डॉ. पूनम यादव, डॉ. अभिलाषा यादव, डॉ. श्रुति, डॉ. राजीव पुरी, डॉ. अनामिका मिश्रा, डॉ. रूबी, डॉ. साधना, डॉ. नीरज यादव, डॉ. आरके शर्मा और डॉ. अर्चना शामिल रहीं। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने चिकित्सकों को बधाई दी है।