फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा सांसद के आवास पर पथराव, तोड़फोड़...करणी सेना फिर दे रही हमले की धमकी, पुलिस है कि पकड़ ही नहीं पा रही

Wed, 02 Apr 2025 08:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर करणी सेना ने सांसद रामजीलाल सुमन के घर हमला किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर पहुंचे। यहां पुलिस से झड़प के बाद बवाल हो गया। पुलिस ने हमलावरों को सीसीटीवी से  भी पुलिस चिह्नित नहीं कर पाई। 
विज्ञापन
Karni Sena - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राणा सांगा पर दिए बयान पर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर क्षत्रिय करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हमला किया था। पुलिस के सामने तोड़फोड़ और बवाल किया था। किरकिरी होने पर पुलिस ने दो मुकदमे कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दर्ज किए थे, लेकिन एक हफ्ते के बाद भी कार्रवाई के नाम पर पुलिस खामोश है। ओकेंद्र राणा तो दूर एक भी कार्यकर्ता को पूछताछ के लिए भी थाने नहीं बुलाया गया है। वहीं दूसरी ओर, सांसद का परिवार दहशत में है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: शिक्षक की बोतल से पानी पीने की सजा, पीटते-पीटते नीला किया शरीर, तोड़ दी उंगलियां; क्योंकि वो दलित है...


 
Trending Videos

सांसद आवास पर की जमकर तोड़फोड़
सांसद रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद से ही क्षत्रिय संगठनों के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया पर तभी से इस बयान पर संग्राम छिड़ा हुआ है। 26 मार्च को क्षत्रिय करणी सेना के ओकेंद्र राणा ने एलान किया था कि सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर धावा बोलेंगे। इस दिन शहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आए हुए थे। करणी सेना के कार्यकर्ता छलेसर से सैकड़ों गाड़ियों और बुलडोजर लेकर रामबाग तक पहुंचे थे। इसके बाद एमजी रोड पर पुलिस से झड़प के बाद भी सांसद के आवास पर पहुंचकर तोड़फोड़ और पथराव किया था। पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

ये भी पढ़ें -  UP: आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव की तलाश में पुलिस, लगातार दे रही दबिशें; फायरिंग कर फैलाई थी दहशत


 

मामले में दर्ज हुए हैं दो केस
इस मामले में सांसद के पुत्र रणजीत सुमन ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध जानलेवा हमले और तोड़फोड़ का केस दर्ज कराया था। पुलिस की ओर से दरोगा ने ओकेंद्र राणा और उसके साथियों के विरुद्ध केस थाना हरीपर्वत में दर्ज कराया। दोनों ही केसों को एक हफ्ता गुजर गया है। सांसद के परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं। लेकिन अभी तक पुलिस ने आवास पर हमला करने वाले कार्यकर्ताओं से पूछताछ करना तक मुनासिब नहीं समझा है।

ये भी पढ़ें -  देवी मां की चमत्कारिक आरती: सफेद चादर के आर-पार हो गई दीपक की लौ, फिर भी न लगी आग... भक्त हुए हैरान


 
विज्ञापन

ओकेंद्र राणा को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस
ओकेंद्र राणा सोशल मीडिया पर है मगर कमिश्नरेट की पुलिस की रडार के बाहर है। दो केसों में एक भी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। उधर, क्षत्रिय संगठनों ने 12 अप्रैल को आगरा कूच करने का आह्वान करके पुलिस का सिरदर्द बढ़ा दिया है इस संबंध में डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि टीमें गठित हैं। कई बार दबिश दी जा चुकी हैं। जल्द ही नतीजा सामने आएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें