आत्महत्या करने वाले राजेश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के टूंडला थानाक्षेत्र में एक युवक ने पत्नी की बेवफाई और अभद्र व्यवहार के चलते आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने रोते हुए अपना एक वीडियो बनाया था। इसमें उसने आत्महत्या के लिए अपनी पत्नी व उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है।
मामला थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव घुरुकुआं का है। यहां के निवासी राजेश कुमार (26) की शादी एक वर्ष पूर्व कासगंज के थाना सोरों के गांव लहरा गढ़िया निवासी पुष्पा देवी के साथ हुई थी। राजेश कुमार गुजरात में मिठाई की दुकान पर मजदूरी का काम करता था। उसकी पत्नी गर्भवती है और वह विगत चार मार्च को ही गांव लौटकर आया था। शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह गुस्से में शाम को ही घर से निकल गया था। शनिवार सुबह धीरपुरा के जंगलों में शीशम के पेड़ से उसका शव फंदे के सहारे लटका मिला था।
महिला दिवस: आगरा की दो बेटियों के हाथों में होगी रोडवेज की स्टेयरिंग, बोलीं- लड़कियां ट्रेन चला सकती हैं तो बस क्यों नहीं
वहीं रविवार को उसका एक वीडियो सामने आया। जिसमें वह रोते हुए बता रहा है कि वह आत्महत्या अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के उकसाने पर कर रहा है। पत्नी उसके साथ अभद्रता करती है और घरवालों के सामने ही गालियां देकर मरने के लिए कहती है। मुझे मेरी पत्नी द्वारा मारे जाने की साजिश रची जा रही थी। उसे देहरादून बुलाया गया था, लेकिन वह परिजनों के कहने पर गया नहीं। उसकी मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं सिर्फ उसकी पत्नी है।