मैनपुरी। शासकीय अधिवक्ताओं की तैनाती में फेरबदल किया गया है। हर अदालत में दो - दो सरकारी वकील तैनात किए गए हैं। सरकारी वकीलों के बीच कार्य विभाजन भी कर दिया गया है।
डीजीसी वीरेंद्र कुमार मिश्रा जिला जज सहित अपर जिला जज प्रथम की अदालत में लंबित एमपी, एमएलए के मुकदमों में अभियेाजन पक्ष की पैरवी करेंगे। अपर जिला जज प्रथम की कोर्ट में एडीजीसी मुकुल रायजादा एवं पुष्पेंद्र दुबे, स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट की कोर्ट में महेंद्र प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र दुबे, स्पेशल जज डकैती की कोर्ट में संजीव कुमार सिंह चौहान, विश्वजीत सिंह रहेंगे। स्पेशल जज ईसी एक्ट की कोर्ट में विक्रम सिंह कश्यप, मनोज कुमार वर्मा अभियोजन पक्ष की पैरवी करेंगे।
अपर जिला जज द्वितीय की कोर्ट में मनोज कुमार वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, अपर जिला जज तृतीय की कोर्ट में रामदर्शन पाल, विश्वजीत सिंह, अपर जिला जज चतुर्थ की कोर्ट में रोहित शुक्ला, अपर जिला जज पंचम की कोर्ट में विपिन कुमार चतुर्वेदी, अभिषेक गुप्ता, अपर जिला जज षष्टम की कोर्ट में विक्रम सिंह कश्यप, अपर जिला जज सप्तम एवं अष्टम की कोर्ट में मनोज कुमार वर्मा, अभिषेक गुप्ता, स्पेशल जज रेप एंड पाक्सो एक्ट प्रथम की कोर्ट में एवं स्पेशल जज रेप एंड पाक्सो एक्ट द्वितीय की कोर्ट में शैलेंद्री राजपूत, अनूप सिंह यादव रहेंगे। एफटीसी प्रथम की कोर्ट में रोहित शुक्ला, विक्रम सिंह कश्यप, एफटीसी द्वितीय की कोर्ट में पुष्पेंद्र सिंह चौहान, विश्वजीत सिंह अभियोजन पक्ष की पैरवी करेंगे।
ई अभियोजन का काम अलग से होगा। तीन सरकारी वकील ई अभियोजन का काम करेंगे। ई अभियोजन के मुकदमों में एडीजीसी मुकुल रायजादा, रोहित शुक्ला, अभिषेक गुप्ता ई सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की अदालतों में पैरवी करेंगे।