फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कपड़े की दुकान में लगाई आग, मालिक पर लगाया आरोप, सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद

Fri, 08 Oct 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आग लगाने का आरोप दुकान मालिक सहित अन्य पर है। पुलिस पड़ताल कर रही है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में दिख रहे युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
आगरा: दुकान में लगी आग से रोता हुआ दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बोदला चौराहा स्थित उपाध्याय मार्केट में अवधेश तिवारी की कपड़े की दुकान में बुधवार रात को आग लगा दी गई। सीसीटीवी कैमरे में एक आरोपी की तस्वीर कैद है। व्यापारी ने थाना जगदीशपुरा में दी तहरीर में दुकान मालिक सहित तीन पर आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

सेक्टर एक निवासी अवधेश तिवारी ने यह दुकान किराये पर ली थी। दुकान में तकरीबन आठ लाख रुपये के कपड़े रखे थे। बुधवार रात को दुकान में आग लगाई गई। इसकी जानकारी बृहस्पतिवार तड़के 4:30 बजे हुई। उन्होंने दुकान पर पहुंचकर आग बुझाई। हालांकि तब तक सभी सामान जल गया था। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। 
आग लगने का कारण पता करने के लिए दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई। इसमें एक युवक दुकान के बाहर नजर आया। वह मुंह ढककर दुकान की तरफ आता है। इस युवक पर ही दुकान में आग लगाने का शक जताया गया है। व्यापारी ने थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी है। इसमें एक महिला सहित तीन लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आग लगाने का आरोप दुकान मालिक सहित अन्य पर है। पुलिस पड़ताल कर रही है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में दिख रहे युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पत्नी की मदद करने पर था खफा: आरोपी ने बताया इसलिए लगाई कुशवाहा महासभा के पदाधिकारी की गाड़ी में आग
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें