फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah Nikay Chunav 2023: भाजपा में टिकट के दावेदारों का पैनल तैयार, आधे नामों की छटनी

Sat, 15 Apr 2023 02:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद के दावेदारों पर चर्चा हुई, जिसमें दो मंत्री, दो सांसद और पांच विधायकों सहित पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में मंथन किया गया।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में भाजपा में कई दिनों से लिए जा रहे निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद के दावेदारों पर शुक्रवार को वृहद चर्चा हुई। दो मंत्री, दो सांसद और पांच विधायकों सहित पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में मंथन किया गया। इसमें आधे आवेदकों के नाम छटनी कर निकाल दिए गए। अब 40 नामों का पैनल बनाया गया है, जो हाईकमान को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला कार्यालय पर दोपहर 12 बजे से बैठक हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक, सांसद राजवीर सिंह और मुकेश राजपूत, विधायक विपिन वर्मा डेविड, वीरेंद्र सिंह लोधी, सत्यपाल सिंह राठौर, संजीव दिवाकर, एमएलसी आशीष यादव आशू, जिला प्रभारी संगठन नागेंद्र सिकरवार, जिलाध्यक्ष संदीप जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने आवेदनों पर समीक्षा की। 

करीब दो घंटे तक चली मैराथन बैठक के दौरान कुल 80 में से 40 नाम बाहर कर दिए गए। एटा नगर पालिका पर पांच नाम रखे गए हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नामों का यह पैनल शीर्ष नेतृत्व को भेजा जाएगा। वहां से फाइनल प्रत्याशियों की सूची तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पति की मौत के बाद जेठ बना पापी: छोटे भाई की विधवा पत्नी पर आया दिल, कर बैठा शर्मनाक हरकत; सास बोली-चुप रह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें