फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: बालिका से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी परिवार सहित फरार

Sat, 15 Apr 2023 01:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पीड़िता के परिजन ने बताया कि युवक उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था तथा बालिका को जान से मारने की भी धमकी दी थी। जिसके बाद से बालिका भयभीत और डरी सहमी है।
विज्ञापन
child rape demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में समुदाय विशेष का युवक दूसरे समाज की एक बालिका को खेलते समय बहला-फुसला कर एकांत में ले गया और उससे छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। आरोप है कि युवक ने बालिका के कपड़े उतार लिए और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। उसकी हरकत पर मोहल्ले के कुछ लोगों की नजर पड़ गई। जिसके बाद आरोपी युवक बालिका के परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए परिवार के साथ घर छोड़ कर भाग गया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यहां का है मामला 

मामला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां मिश्रित आबादी रहती है। बृहस्पतिवार को एक आठ वर्षीय बालिका घर के बाहर गली में बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी मोहल्ले का समुदाय विशेष का युवक बालिका को बहला फुसला कर एकांत में ले गया। युवक ने बालिका से अश्लील हरकत की और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। तभी मोहल्ले के ही कुछ लोगों की नजर उस पर गई। लोगों ने शोर मचाया तो युवक बालिका और उसके परिजन को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिजन से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पति की मौत के बाद जेठ बना पापी: छोटे भाई की विधवा पत्नी पर आया दिल, कर बैठा शर्मनाक हरकत; सास बोली-चुप रह

आरोपी दूसरे समुदाय का, बढ़ सकता था तनाव

जिस युवक ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। अगर मोहल्ले के लोग सचेत न होते तो घटना से तनाव बढ़ सकता था। पीड़िता के परिजन ने बताया कि युवक उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था तथा बालिका को जान से मारने की भी धमकी दी थी। जिसके बाद से बालिका भयभीत और डरी सहमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें