फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: बरात में युवक की गोली मारकर हत्या, मौके से मिली शराब की बोतलें और तमंचा

Fri, 01 Mar 2019 06:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
murder, crime, death
विज्ञापन
एटा जिले के गांव गुमानपुर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक गांव में बरात देखने गया था। उसके सिर में गोली मारी गई। पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतल और तमंचा बरामद किया है। पुलिस का मानना है कि शराब पीने के दौरान झगड़े के बाद युवक की हत्या की गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


थाना रिजोर क्षेत्र के गांव गुमानपुर निवासी अतुल तिवारी (24) पुत्र दवेंद्र तिवारी गुरुवार रात को गांव निवासी वीरेन कुमार की बेटी की शादी में शामिल होने गया था। यहां उसे किसी ने सिर में गोली मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अतुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें मौके से शराब की बोतल और तमंचा मिला है। पुलिस प्रथमदृष्टया मामला शराब के नशे में झगड़े को मान रही है। शुक्रवार देर शाम मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर संदिग्धों की तलाश में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में अकेला था अतुल

अतुल तिवारी गुरुवार को घर में अकेला ही था। उसके घर के अन्य परिजन रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद गए थे। अतुल करीब नौ बजे घर से शादी में शामिल होने निकला था। ग्रामीणों की मानें तो करीब 12 बजे वह बारात के आसपास देखा गया था। इसके बाद हादसा होने के बाद लोगों ने उसे देखा।

एएसपी क्राइम ओपी सिंह ने बताया कि घटना की जानाकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मौके से शराब की बोतल आदि बरामद की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। हत्या के पीछे प्रथमदृष्टया मामला शराब के दौरान झगड़े का प्रतीत हो रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें