फिरोजाबाद जनपद के नारखी के एक गांव में किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। इससे अंदेशा है कि कुछ युवकों का गैंग यह हरकत कर रहा है। वीडियो में दुष्कर्म का आरोपी युवक हाथ में मोबाइल थामे है और जबरन वीडियो बनाता नजर आ रहा है। किशोरी के परिजनों का भी यह कहना है कि युवकों का यह गैंग गांव की कम उम्र की लड़कियों को फंसा कर अश्लील वीडियो बनाता है और ब्लैकमेल करता है। लोकलाज के कारण पीड़ित कार्रवाई से बचते हैं।
थाना नारखी क्षेत्र के जिस गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। किशोरी के परिजनों का कहना कि चार युवकों ने गांव की अन्य लड़कियों के वीडियो बना रखे हैं। वह उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। इसी तरह का कृत्य उसकी बेटी के साथ किया गया। बेटियां भाई और पिता को जान से मारने की धमकी देने से डरकर कार्रवाई करने से बचती हैं।
ये भी पढ़ें- यूपी: अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म, आरोपियों ने वीडियो किया वायरल, मुकदमा दर्ज
युवकों ने गांव की और भी लड़कियों के वीडियो बनाए हैं। ऐसी जानकारी संज्ञान में नहीं आयी है। यदि ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुकेशचंद्र मिश्र - एसपी सिटी