फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में नकल कैद: कॉपियों में ताकझांक करते दिखे छात्र-छात्राएं, आगरा मंडल के कई केंद्रों को नोटिस जारी

Wed, 28 Jul 2021 01:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

प्रो. श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से देखने पर कक्षों की स्थिति संदिग्ध थी। परीक्षार्थी एक-दूसरे की कॉपी में देख रहे थे। कक्ष में हलचल थी। सभी जगहों पर उड़नदस्ते भेजे गए। उनको सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग नहीं दिखाई गई। बहाने बनाए गए। परीक्षा केंद्रों को नोटिस जारी किया जा रहा है। 
विज्ञापन
नकल का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बड़ी परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हुईं। इसके साथ ही नकल का सिलसिला भी शुरू हो गया। विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान में बनाए गए कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जुड़े हुए हैं। डीएनवी कॉलेज, बलदेव, मथुरा में दूसरी पाली की परीक्षा में परीक्षार्थी नकल करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। अन्य आठ कॉलेजों की गतिविधियां भी संदिग्ध दिखीं। सभी को नोटिस जारी किया जा रहा है।

विज्ञापन

डीएनवी कॉलेज में करीब 12:55 बजे कक्ष में परीक्षार्थी एक-दूसरे से सटकर बैठ गए। एक-दूसरे की कॉपी के पन्ने पलटकर देख रहे थे। कंट्रोल रूम से इसके साक्ष्य सुरक्षित रख लिए गए हैं। इस केंद्र पर तीसरी पाली की परीक्षा में उड़नदस्ता भी भेजा गया। इस कॉलेज सहित कुल नौ कॉलेजों की रिपोर्ट कंट्रोल रूम से उड़नदस्ता प्रभारी प्रो. मनोज श्रीवास्तव को दी गई। प्रो. श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से देखने पर कक्षों की स्थिति संदिग्ध थी। परीक्षार्थी एक-दूसरे की कॉपी में देख रहे थे। कक्ष में हलचल थी। सभी जगहों पर उड़नदस्ते भेजे गए। उनको सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग नहीं दिखाई गई। बहाने बनाए गए। परीक्षा केंद्रों को नोटिस जारी किया जा रहा है। 

इन कॉलेजों में गतिविधि संदिग्ध दिखीं
. श्रीमती सूरजमुखी महाविद्यालय, मैनपुरी। 
. जेएस कॉलेज ऑफ एजूकेशन, मैनपुरी।
. जय मां इंस्टीट्यूट, मैनपुरी। 
. विद्या शिवचरण लाल स्मृति महाविद्यालय, मथुरा। 
. आरसीवी डिग्री कॉलेज, मथुरा। 
. डीएनवी कॉलेज, बल्देव, मथुरा। 
. डीआरजी कॉलेज, अलीगढ़। 
. मां जानकी देवी महाविद्यालय, हाथरस। 
. श्री भवानी सिंह महाविद्यालय, टेढ़ी बगिया, आगरा। 

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र का सीसीटीवी कैमरा बंद था, बाहरी तत्व घुसे थे   
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान के शिक्षक डॉ. आलोक कुमार के नेतृत्व में उड़नदस्ता अलीगढ़ में निरीक्षण के लिए गया था। शिवशक्ति डिग्री कॉलेज, अतरौली में उड़नदस्ता पहुंचा तो सीसीटीवी कैमरे बंद थे। बाहरी तत्व परिसर में घूम रहे थे। 
उड़नदस्ते ने दोपहर 12 बजे सीसीटीवी कैमरा चालू कराया। परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल कराए जाने की स्थिति थी। कॉलेज के प्राचार्य ने अपनी गलती को लिखित में स्वीकार किया है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि उड़नदस्ते की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा केंद्र के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।  

सीसीटीवी वाले कक्ष का ताला नहीं खोला
आगरा। श्रीमती महादेवी पीजी कॉलेज, मैनपुरी (कोड-477) में उड़नदस्ता पहुंचा तो 42 परीक्षार्थी केंद्र पर परीक्षा दे रहे थे। सीसीटीवी वाले कक्ष में ताला लगा हुआ था। उड़नदस्ते ने कक्ष खोलने के लिए कहा लेकिन अधीक्षक ने मना कर दिया। कहा कि कक्ष की चाबी उसके पास नहीं है। उड़नदस्ते ने अपने सामने बैठकर परीक्षा कराई। ओएमआर शीट सील कराने के बाद वहां से हटे। प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक रॉय के मुताबिक केंद्र पर बुधवार से पर्यवेक्षक तैनात किया जा रहा है। 
मां-बच्चों की हत्या का खुलासा: कर्ज की रकम का तगादा करने से नाखुश था संतोष, ऐसे दिया सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें