फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में शुक्रवार को अग्र बंधु समन्वय समिति, बल्केश्वर की ओर से अग्रवन में आयोजित प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेहंदी, नृत्य, सामान्य ज्ञान, फैंसी ड्रेस और चित्रकला प्रतियोगिताओं में 100 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हुनर दिखाया। इसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन की मूर्ति के समक्ष दीप जलाकर शुरुआत हुई। मार्गदर्शक वीके अग्रवाल ने हाईस्कूल व इंटर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिए और विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। अग्र माता कुंती देवी अग्रवाल व अग्र पिता नंदराम अग्रवाल, महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के स्वरूप बने हरिओम बंसल और रामवती बंसल व अग्रवंश शिरोमणी डॉ. सुदर्शन सिंघल का सम्मान मुकुट पहनाकर किया गया।
समारोह में शामिल विशिष्ट अतिथियों में डॉ. वीडी अग्रवाल, मुरारीलाल गोयल, गिरीशचंद बंसल, रामप्रकाश अग्रवाल, पवन बंसल रहे। इस मौके पर संस्थापक ताराचंद मित्तल, संतोष कुमार गोयल, अध्यक्ष प्रकाशचंद अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल, चंद्रेश गर्ग, रमन अग्रवाल, अनिल गोयल, मुकेशचंद अग्रवाल, अमित ग्वाला, रवि अग्रवाल, महिला इकाई की मुख्य संरक्षक मधुबाला अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, रितु गोयल आदि उपस्थित थीं। संचालन नूतन अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

आगरा। अग्रवाल संगठन, कमला नगर की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में शुक्रवार को अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर में संरक्षक दिवंगत सत्यप्रकाश विकल की स्मृति में अग्रवंश शिरोमणि सम्मान महेंद्र सिंघल को दिया गया। 145 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया।
मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने समाजसेवी महेंद्र सिंघल को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। संगठन के मार्गदर्शक सुनील विकल ने कहा कि अग्रबंधु संगठित होकर समाज के उत्थान का कार्य करें। महामंत्री पीयूष अग्रवाल व अनुरंजन सिंघल ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इस मौके पर श्रीकिशन गोयल, अध्यक्ष अतुल कुमार गर्ग, अशोक कुमार गर्ग, गिरीश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें