फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ताफ के माता पिता के डीएनए परीक्षण के लिए रक्त सैंपल लिया

विज्ञापन
कासगंज में डीएनए टेस्ट के लिए अस्पताल पहुंचे अल्ताफ के माता पिता - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। लगभग साढ़े तीन माह पूर्व पुलिस अभिरक्षा में हुई अल्ताफ की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को उसके माता-पिता का डीएनए परीक्षण कराया। परीक्षण के लिए दोनों के रक्त के सैंपल लिए गए। सैंपल को अब प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अहरौली निवासी अल्ताफ की मौत पुलिस अभिरक्षा में हो गई थी। उसका शव नौ नवंबर को कोतवाली के टायलेट में मिला था। शव का फंदा टायलेट में लगी पानी की टंकी से लगा हुआ था। उसकी मौत को लेकर उठे सवाल के बाद शव को बाहर निकलवाकर दिल्ली एम्स में फिर से पोस्टमार्टम कराया गया। शव का विसरा सुरक्षित रख लिया गया था। शव की फोरेंसिक जांच के लिए पुलिस ने सुबह के समय उसकी मां फातिमा एवं पिता चांद मियां को पुलिस ने सूचना दी। इसके बाद दोनों को पुलिस अभिरक्षा में अशोक नगर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉ. यश ने दोनों के रक्त के सैंपल लेने के बाद पुलिस को सौंप दिए। अब पुलिस सैंपल को प्रयोगशाला भेजकर अल्ताफ के विसरा से मिलान कराएगी। इस दौरान आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष विशाल कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अल्ताफ के शव की पुष्टि उसके माता पिता के द्वारा की गई। शव की फोरेंसिक पुष्टि के लिए डीएनए परीक्षण के लिए सैंपल लिए गए हैं। - रोहन प्रमोद बोत्रे एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें