फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: पहले कॉरीडोर की तैयारियां शुरू, तीन मेट्रो स्टेशनों के लिए सड़क पर बेरिकैडिंग

Mon, 23 Nov 2020 07:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • ताजमहल पूर्वी गेट, फतेहाबाद रोड और बसई मेट्रो स्टेशन कार्य शुरू कराने के लिए यूपीएमआरसी की एक टीम ने आगरा में डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो का काम शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की कार्यदायी संस्था सेम इंडिया बिल्डवेल ने आगरा मेट्रो के पहले कॉरीडोर के लिए तैयारियां शुरू दी है। सोमवार को फतेहाबाद मार्ग स्थित टीडीआई मॉल के सामने बेरिकैडिंग कर दी गई। यहां फतेहाबाद मार्ग पर मेट्रो स्टेशन बनेगा। पहले चरण में 273 करोड़ से तीन एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन का निर्माण होना है।

विज्ञापन


बता दें कि आगरा में दिसंबर 2022 तक पहले चरण में छह स्टेशनों के बीच सात किमी मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना है। इसके तहत सिकंदरा से ताजमहल पूर्वी गेट तक 15 किमी ट्रैक निर्माण होना है। पहले चरण में ताज के पूर्वी गेट से आगरा जामा मस्जिद तक सात किमी ट्रैक बनेगा। 


आगरा मेट्रो के दोनों कॉरीडोर के लिए कुल 29.40 कि.मी ट्रैक निर्माण होना है। सिकंदरा से ताजमहल के पूर्वी गेट तक पहले कॉरीडोर में 14 और कालिंदी विहार से आगरा कैंट तक दूसरे कॉरीडोर में 15 स्टेशन बनेंगे।  दोनों कॉरीडोर पर लगभग 3380 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉरिडोर एक में होंगे चार इंटरचेज स्टेशन

सिकंदरा से ताजमहल तक 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर में चार मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज (यात्रा वाहन बदलने) की सुविधा मिलेगी। आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन से यात्री रूट बदलकर कालिंदी विहार से आगरा कैंट जाने वाली मेट्रो में यात्रा कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) कॉरिडोर एक में चार मेट्रो स्टेशनों को इंटरचेंज स्टेशन के रूप में विकसित करेगा। इसमें आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन से यात्री बस अड्डे जाकर सड़क मार्ग से यात्रा के लिए बस पकड़ सकेंगे। दूसरा बस अड्डा बिजली घर होगा। इसलिए जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन भी इंटरचेंज स्टेशन होगा। राजामंडी मेट्रो स्टेशन से यात्रियों को रेलवे स्टेशन जाकर रेल मार्ग से यात्रा की सुविधा होगी। 

इसी तरह आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक दूसरे कॉरिडोर में सुभाष पार्क, मंडी समिति, एमजी रोड और आगरा कैंट स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास मेट्रो स्टेशन होने से मेट्रो के यात्री रेल मार्ग से यात्रा कर सकेंगे। सुभाष पार्क और एमजी रोड मेट्रो स्टेशन पर भी यात्रियों के लिए भूमिगत निकास द्वार होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें