फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में मां-बच्चों की हत्या का मामला: तीसरा आरोपी अब तक फरार, आसपास के जिलों में पुलिस की दबिश

Sat, 31 Jul 2021 01:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

हत्याकांड का तीसरा आरोपी अंशुल राठौर अब तक नहीं पकड़ा गया है। हत्यारोपी घर से लैपटॉप, मोबाइल और टेबलेट लूटकर ले गए थे। यह भी पुलिस को नहीं मिल सके हैं। 
विज्ञापन
मृतका रेखा और उसके बच्चों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कूंचा साधूराम निवासी रेखा राठौर और उसके तीन बच्चों की हत्या के दो आरोपी संतोष राठौर और वीरू जेल भेजे जा चुके हैं। तीसरा हत्यारोपी अंशुल राठौर अब तक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के जिलों में पुलिस टीम दबिश देने में लगी हैं। एसएसपी मुनिराज जी. ने फरार आरोपी अंशुल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन


21 जुलाई की दोपहर को रेखा राठौर, उनके तीन बच्चों वंश उर्फ टुकटुक, पारस और माही की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। 22 जुलाई की सुबह चारों के शव घर में मिले थे। 27 जुलाई को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर रेखा के रिश्ते के भाई संतोष राठौर और वीरू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तीसरा आरोपी अंशुल अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

संबंधित खबर- आगरा में कलयुग के 'कंस' की क्रूरता: जिसकी कलाई पर बांधी राखी, उसने ही काटे मां और तीन बच्चों के गले
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अंशुल सीता नगर का रहने वाला है। वह संतोष के पड़ोस में रहता है। वह रुपयों के लिए हत्या में शामिल हुआ था। घटना के बाद से फरार है। वह परिजनों के संपर्क में भी नहीं है। अभी तक पुलिस उसका सुराग नहीं लगा पाई है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। 

आरोपी के रिश्तेदार और परिचितों से पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन वो हाथ नहीं आ रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही रेखा और उनके बच्चों की हत्या के बाद लूटे गए लैपटॉप, टेबलेट और मोबाइल के बारे में जानकारी पुलिस करेगी। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि अंशुल की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें