फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआईसीयू वार्ड अधूरे, दवाएं भी पूरी नहीं खरीदीं

विज्ञापन
जिला अस्पताल में तैयार आइसोलेशन बार्ड - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने की आशंका पर उनके लिए बनाए जा रहे आइसोलेशन वार्ड अभी पूरे नहीं हो पाए हैं। एसएन में चार वेंटिलेटर लगने बाकी हैं। दवाओं की भी अभी खरीद नहीं हुई है। जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड मेें ऑक्सीजन की सप्लाई का कार्य नहीं हो पाया है। अभी पाइपलाइन ही नहीं डाली गई है। बच्चों के इलाज के लिए जरूरी सभी दवाओं की भी व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन

स्टाफ को ट्रेनिंग भी नहीं
एसएन में 100 बेड के आइसोलेशन वार्ड में 20 वेंटिलेटर लग गए हैं। चार और लगने हैं। बच्चों के लिए दवाओं की खरीद नहीं हुई है। स्टाफ को फिजिकल ट्रेनिंग भी नहीं दी। बीते दिनों प्रमुख सचिव के निरीक्षण में नर्सिंग स्टाफ से वेंटिलेटर और ऑक्सीजन लगाने को कहा था, लेकिन वह नहीं लगा पाए थे। इस पर उनकी फिजिकल ट्रेनिंग करवाने को कहा था।
ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं
जिला अस्पताल में 40 बेड का बच्चों के लिए आइसोलेशन वार्ड बना है। इसमें ऑक्सीजन की सप्लाई बेड तक नहीं है। अभी वार्ड में ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए पाइपलाइन का कार्य किया जा रहा है, तो बीते सप्ताह से बंद पड़ा है। दवाएं भी पर्याप्त नहीं हैं।
विज्ञापन

दो-तीन दिन में तैयार होगा वार्ड
चार वेंटिलेटर और लगाए जा रहे हैं, दवाओं की खरीद के लिए ऑर्डर कर दिए हैं। कुछ दवाएं हैं। दो से तीन दिन में पूरी तरह से वार्ड तैयार हो जाएगा। - डॉ. नीरज यादव, एसआईसी, एसएन कॉलेज
मुंबई से मंगाए पाइप
आइसोलेशन वार्ड तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइप खत्म हो गए हैं, यह मुंबई से मंगाए जा रहे हैं। तीन से पांच दिन में पूरा कार्य हो जाएगा। - डॉ. एके अग्रवाल, एसआईसी जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें