लाभार्थियों को दिलाए आवासों का कब्जा
कमिश्नर अमित गुप्ता ने कहा, जिन लाभार्थियों को आवास आवंटित किए जा चुके हैं उन्हें जल्द आवासों का कब्जा दिलाया जाए। ऐसे लाभार्थियों को फोन कर बुलाया जाए। एडीए सहित विभिन्न परियोजनाओं के तहत निर्मित आवासों की समीक्षा की गई। इंडस्ट्रियल स्टेट नुनिहाई में हो रहे कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश सीडीओ ए मनिकन्डन को दिए हैं। साथ ही ताजगंज में छत्रपति शिवाजी संग्रहालय के संबंध में पर्यटन विभाग से कमिश्नर ने रिपोर्ट मांगी है।
समय पर पूरा कराएं गोवर्धन ड्रेनेज
गोवर्धन स्टोर्म वॉटर ड्रेनेज योजना का काम समय पर पूरा करने के निर्देश जल निगम व वन विभाग को दिए हैं। दोनों विभागों को समन्वय स्थापित कर योजना को पूरा कराने के लिए कहा है। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को लक्ष्मण शहीद स्मारक का पुनर्विकास कराने के निर्देश दिए हैं।
सैनिक स्कूल की प्रगति से संतुष्ट
फिरोजाबाद में अधूरी पेयजल योजना पर कमिश्नर ने डीएम फिरोजाबाद को जल्द इसे पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, ट्यूबवेल के लिए उचित स्थान खोजे जाएं। उधर, मैनपुरी में निर्माणधीन सैनिक स्कूल की प्रगति से कमिश्नर संतुष्ट नजर आए।
नोडल अधिकारियों को जारी करें चेतावनी
50 करोड़ से अधिक की लागत की मंडल में 26 परियोजनाएं निर्माणधीन हैं। समीक्षा के दौरान परियोजनाओं के लिए नामित नोडल अधिकारी निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सके। इस संबंध में सभी डीएम को ऐसे नोडल अधिकारियों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 50 लाख से 50 करोड़ रुपये की लागत की योजनाओं की आख्या नहीं देने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा है।