फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्थाओं पर लापरवाही में बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड बेवर में शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही खंड शिक्षाधिकारी बेवर अनुपम शुक्ला को भारी पड़ गई। मुख्य विकास अधिकारी की नाराजगी के बाद बीएसए ने उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी को विकास खंड में बेहतर व्यवस्थाएं बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बेवर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय दौदापुर पर छात्र-छात्राओं में जातिगत भेदभाव की शिकायत पर तीन दिन पहले मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार जांच के लिए पहुंचे थे। मुख्य विकास अधिकारी की जांच के बाद प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। वहीं मुख्य विकास अधिकारी ने खंड शिक्षाधिकारी की भी लापरवाही पाई जिस पर बीएसए को कार्रवाई के निर्देश दिए। बीएसए कमल सिंह ने खंड शिक्षाधिकारी अनुपम शुक्ला को प्रतिकूल प्रविष्ट जारी करते हुए चेतावनी दी कि वे अपने विकास खंड क्षेत्र के स्कूलों का नियमित भ्रमण करें। किसी स्कूल में कोई दिक्कत है तो उस समस्या का निराकरण कराएं। जिससे कि छात्र-छात्राओं के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न किया जा सके। छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके।
-------
बेवर क्षेत्र के स्कूलों में व्यवस्थाओं और शिक्षण कार्य प्रभावित होने के चलते खंड शिक्षाधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है। सभी खंड शिक्षाधिकारी सुनिश्चित करें कि उनके विकास खंड में छात्र-छात्राओं के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न किया जाए। छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमल सिंह बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें