मैनपुरी। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने सोमवार को सीएचसी औंछा का निरीक्षण किया। यहां डॉक्टर सहित 14 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी का अनुपस्थित दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं अस्पताल में गंदगी और जलभराव मिलने पर चीफ फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगा है।
सीएमओ को सीएचसी औंछा के निरीक्षण के दौरान डॉ. राुहल उपाध्याय, डॉ. सरवर इकबाल, स्वास्थ्यकर्मी सौरभ त्रिपाठी, प्रेम सिंह, शोभा, विमल, सुशांत, शीलेंद्र कुमार, अंजना चौहान, ममता, रजनेश, सुनीता, रविंद्र कुमार सैनी और नैनसी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए। वहीं अस्पताल में गंदगी और जलभराव मिलने पर चीफ फार्मासिस्ट महेश सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया। निरीक्षण के दौरान रवींद्र सिंह गौर मौजूद रहे।
---
20 स्थानों पर शिविर लगाया
सीएमओ डॉ.पीपी सिंह के निर्देश पर सोमवार को बुखार के मरीजों की रोकथाम के लिए जिले के 20 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। शिविर में 780 मरीजों को जांच के बाद उपचार दिया गया। सीएमओ ने कुरावली के ग्राम नगला खेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण निरीक्षण किया। डॉ. मुनेंद्र कुमार, डॉ. जगतबंधु, सरफराज अली, रोहित कुमार मौजूद रहे। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर ने ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।