कासगंज/ गंजडुंडवरा/ अमांपुर/ सिढ़पुरा/ सोरों/ पटियाली/ सहावर। जिला में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई। परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाए गए। ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की व्यवस्था ने परीक्षार्थियों के सामने समस्या खड़ी कर दी। केंद्रों पर 2250 परीक्षार्थी परीक्षा पहुंचे, जबकि 1922 परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। नकल रोकने के लिए केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए।
जिला मुख्यालय पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 408 परीक्षार्थी में से 288ने श्रीगणेश इंटर कॉलेज में 405 में से 281 ने, गंजडुंडवारा के हर नारायन इंटर कालेज में 504 में में 232 ने, स्वतंत्रता सेनानी वैदिक कन्या इंटर कालेज में 235 में से 113 ने, अमांपुर के मक्खन लाल इंटर कालेज में 588 में से 294 ने परीक्षा दी। सिढ़पुरा के पार्वती राष्ट्रीय इंटर कालेज में 393 में से 174 ने पटियाली के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 240 में से 108 ने, एसबीआर इंटर कॉलेज में 299 में से 134 ने, सहावर के गांधी इंटर कॉलेज में 336 में 176 ने, सोरों के संत तुलसीदास इंटर कॉलेज में 396 में से 242 ने, शेरवानी इंटर कॉलेज में 196 में से 115 रहे। परीक्षा केंद्रों ने सीटिंग प्लान की प्रति परीक्षा केंद्र के गेट पर चस्पा कर दी, लेकिन काफी ऊंचाई पर होने से परीक्षार्थियों को कक्ष की जानकारी करने में असुविधा हुई। ऐसे में अभिभावकों ने सीटिंग प्लान देखकर कक्ष के बारे में बताया।
परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेशपत्र डाउनलोड करने की व्यवस्था थी। परीक्षार्थी के सामने प्रवेश पत्र डाउनलोड की समस्या को देखते हुए विद्यालयों पर प्रवेश पत्र की अलग से व्यवस्था की गई थी ताकि परीक्षार्थी प्रवेशपत्र के अभाव में परीक्षा से वंचित न रह सकें।- एके गांगुली, प्रधानाचार्य, जवाहर नवोदय इंटर कॉलेज