फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में पोषण क्रांति लाने की तैयारी में सरकार, पीएम मोदी ने लॉन्च की 61 फसलों की 109 किस्में

Sun, 11 Aug 2024 04:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने जलवायु अनुकूल, जैव सशक्त, उच्च उपज देने वाली 61 फसलों की 109 किस्में लॉन्च की हैं। इन 61 फसलों में 34 खेती की फसलें हैं और 27 बागवानी की फसलें शामिल हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी किसानों से बात करते हुए। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों के लिए बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने जलवायु अनुकूल, जैव सशक्त, उच्च उपज देने वाली 61 फसलों की 109 किस्में लॉन्च की हैं। इन 61 फसलों में 34 खेती की फसलें और 27 बागवानी की फसलें शामिल हैं। फसलों की ये किस्में जलवायु अनुकूल और जैव सशक्त होने के साथ-साथ पोषणयुक्त भी हैं। इन नई फसलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में स्थित कृषि अनुसंधान संस्थान में किया। इस दौरान पीएम मोदी ने इन फसलों के महत्व पर जोर देते हुए इस बारे में बताया कि इससे आने वाले समय में देश के किसानों का काफी लाभ होगा। इन फसलों की खेती करने पर किसानों का खर्चा कम और मुनाफा ज्यादा होगा। इसके अलावा ये फसलें पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव डालेंगी। 

विज्ञापन

इन फसलों को लॉन्च करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिलेट्स के महत्व के बारे में भी बताया। इस दौरान उन्होंने यह कहा कि देश में अब लोग पोषणयुक्त भोजन की ओर बढ़ रहे हैं। देश में जैविक खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ रही है। इसके अलावा लोग प्राकृतिक खेती के फायदों के बारे में भी जान रहे हैं। 

Post Office: पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, मात्र 7 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 12 लाख

पीएम नरेंद्र मोदी ने इन 61 फसलों के विकास में योगदान देने वाले वैज्ञानिकों की प्रसंशा की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि वैज्ञानिकों और किसानों से चर्चा भी की। 

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त, जानिए किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

खेती की फसलों में मोटे अनाज, चारा फसलें, तिलहन, दलहन, गन्ना, कपास, रेशा और अन्य संभावित फसलों के अलावा विभिन्न अनाजों के बीज लॉन्च किए गए।

Govt Scheme: मजदूर 2 रुपये से भी कम की बचत करके इस स्कीम में करें निवेश, मिलेगी हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन 
विज्ञापन

वहीं बात अगर बागवानी फसलों की करें तो इसमें फलों, सब्जियों, बागान फसलों, कंद फसलों, मसालों, फूलों और औषधीय फसलों की विभिन्न किस्में लॉन्च की गई हैं।

Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय तबीयत हो गई है खराब, तो तुरंत करें ये काम मिलेगी मदद 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें