फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cooler Tips: कूलर चलाते समय कर रहे हैं ये गलतियां, तो कमरे में भर जाएगी उमस

Tue, 09 Jul 2024 03:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अगर आप बरसात के उमस में भरे सीजन में कूलर का उपयोग ठीक ढंग से नहीं करते हैं तो आपके कमरे में उमस भर सकती है।
विज्ञापन
How To Get Cool Air From Cooler In Humidity - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

How To Get Cool Air From Cooler In Humidity: इस साल रिकॉर्ड गर्मी पड़ी है। देश में दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में इस साल पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, मानसून के सीजन के दस्तक के बाद गर्मी से राहत जरूर मिली है। हालांकि, बरसात आने के बाद उमस भी काफी बढ़ी है। उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग अपने घरों में कूलर और एसी का उपयोग कर रहे हैं। अगर आप बरसात के इस सीजन में कूलर का उपयोग गर्मी से राहत पाने के लिए कर रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अगर आप उमस भरे सीजन में कूलर का उपयोग ठीक ढंग से नहीं करते हैं तो आपके कमरे में उमस भर सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें उमस के दौरान कूलर चलाते समय जरूर आजमाना चाहिए। 

विज्ञापन

आपको कूलर को दीवार से सटाकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कई लोग अपने घरों में जगह बचाने के लिए कूलर को दीवार से सटा देते हैं। दीवार पर सटे होने से कूलर कमरे में अच्छे से कूलिंग नहीं दे पाता है। 

दीवार पर सटे होने से कूलर बाहर से हवा नहीं खींच पाता है और पीछे निकलने वाली हवा ब्लॉक हो जाती है। इस कारण कमरे में उमस भर जाती है। ऐसे में कूलर चलाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कूलर दीवार से सटा न हो। 

अगर आप घास या कूलिंग पैड वाले कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको पहले से ही घास या कूलिंग पैड को पानी से भिगो देना चाहिए। घास गीली होने की वजह से कूलर चालू होते ही ठंडी हवा देने लगेगा।

APY: सरकार की जबरदस्त स्कीम, 7 रुपये की बचत करके यहां करें निवेश, हर महीने मिलेगी पांच हजार रुपये की पेंशन
विज्ञापन

गर्मी के सीजन में अक्सर टंकी में रखा पानी गर्म हो जाती है। इस बात का ध्यान रखें कि कूलर में पाइप के सहारे टंकी का गर्म पानी न भरें। ऐसा करने से कूलर गर्म हवा देगा। कूलर में सामान्य या फिर ठंडा पानी भरें ताकि कूलर कमरे में ठंडी हवा दे सके।

AC Tips: बरसात के सीजन में किस टेंपरेचर पर चलाना चाहिए एसी? जरूर जान लें ये बात वरना आ सकती हैं दिक्कतें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें