फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ration Card E-kyc: क्या अब तक नहीं करवाई है राशन कार्ड की ई-केवाईसी? यहां जानें तरीका और आखिरी तारीख

Tue, 02 Jul 2024 02:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ration Card E-KYC Last Date 2024: अब मुफ्त राशन का लाभ ले रहे लाभार्थियों के लिए खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से ई-केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसको लेकर सरकार द्वारा डेडलाइन भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
ration card e kyc new - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में आज भी ऐसे गरीब लोगों की संख्या काफी अधिक है, जिनको दो वक्त की रोटी ठीक ढंग से नहीं मिल पा रही है। हर साल बड़ी संख्या में कई लोगों की भुखमरी के कारण मृत्यु हो रही है। देश की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार कई लोक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं में एक योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश में गरीब लोगों को मुफ्त राशन मुहैया करा रही है। कोविड के समय से केंद्र सरकार देश के करीब 80 करोड़ गरीब लोगों को मुफ्त राशन का लाभ दे रही है। हालांकि, अब मुफ्त राशन का लाभ ले रहे लाभार्थियों के लिए खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से ई-केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसको लेकर सरकार द्वारा डेडलाइन भी जारी कर दी गई है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने की डेडलाइन क्या है और कैसे आप अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं?

विज्ञापन

राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 30 जून, 2024 तय की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 सितंबर, 2024 कर दिया गया है। इस कारण आपको जल्द से जल्द 30 सितंबर से पहले अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। 

Investment: महिलाओं को इन स्कीम्स में निवेश करने पर बंपर रिटर्न के साथ मिल रहे ये बड़े फायदे

इसके लिए आपको सबसे अपने नजदीकी सरकारी राशन की दुकान पर जाना होगा। ध्यान दें दुकान पर उन सभी लोगों को जाना होगा, जिनका नाम राशन कार्ड में दर्ज है। दुकान पर पहुंचने के बाद आपको राशन डीलर से मिलना है और उन्हें इस बारे में बताना है कि आपको अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी करानी है। 

जानना जरूरी: किचन में कॉकरोच और चींटियों ने कर दिया है परेशान, तो छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये तरीके

ई-केवाईसी कराने के लिए आपको अपने राशन कार्ड, उसकी कॉपी और आधार कार्ड लेकर जाना होगा। इसके बाद राशन डीलर Pos मशीन में सभी लोगों के फिंगरप्रिंट लेकर ई-केवाईसी कर देगा।

MF SIP: चार हजार रुपये निवेश करके ऐसे बच्चों की पढ़ाई के लिए इकट्ठा कर सकते हैं 40 लाख, समझिए गणित 
विज्ञापन

देश में कई राशनकार्ड धारक ऐसे हैं जिनके परिवार में किसी सदस्य का निधन हो चुका है और उनके नाम पर भी राशन लिया जा रहा है। इस कारण परिवार में ऐसे सदस्यों का नाम राशन कार्ड से हटवाने के लिए ई-केवाईसी कराई जा रही है।  

AC Tips And Tricks: स्विच या रिमोट? किससे बंद करना चाहिए एसी, जरूर जान लें ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें