फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप: विनेश, सोनम व दिव्या को चेतावनी के साथ मिली माफी, ट्रायल में खेल सकेंगी तीनों पहलवान

Thu, 26 Aug 2021 08:25 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 31 अगस्त को होने वाले विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल में खेल सकेंगी तीनों पहलवान
विज्ञापन
विनेश फोगाट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक के दौरान अनुशासनहीनता के आरोप में अस्थाई रूप से प्रतिबंधित की गई एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पहलवान विनेश फोगाट, सोनम मलिक और दिव्या काकरान को भारतीय कुश्ती संघ ने अंतिम चेतावनी देकर माफ कर दिया है। अब ये तीनों पहलवान 31 अगस्त को होने वाले विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल में खेल सकेंगी। कुश्ती की संघ अनुशास्तनात्मक समिति ने बुधवार की देर शाम पहलवानों के हक में फैसला लिया। विनेश का आज जन्मदिन भी है।

विज्ञापन


संघ ने विनेश पर टोक्यो में साथी पहलवानों के साथ प्रैक्टिस से इनकार कर दिया था। उन्होंने आईओए की आधिकारिक किट भी मुकाबलों के दौरान नहीं पहनी थी। इसके बाद संघ ने विनेश को विश्व चैंपियनशिप में खेलने के लिए प्रतिबंधित कर मामले को समिति के हवाले कर दिया था। आईडी नानावती की अगुवाई वाली समिति ने फैसला लिया कि आगे से पहलवानों की अनुशासनहीनता सहन नहीं की जाएगी। उन्हें इसके लिए अंतिम चेतावनी दी जाती है। लेकिन पहलवानों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें माफ किया जाता है। सोनम ने टोक्यो जाने के लिए संघ से पासपोर्ट साई कर्मियों से मंगवाया था। वहीं दिव्या ने कुश्ती संघ पर ओलंपिक क्वालिफायर में खेलने का मौका नहीं देने के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें