एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप
- फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा की मुस्कान (46 किग्रा) सहित तीन भारतीय मुक्केबाज दुबई में चल रही एशियाई युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। मुस्कान ने कजाकिस्तान की येल्यानुर तुर्गानोवा को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया।
लड़कों में चंडीगढ़ के रोहित चमोली (48 किग्रा) और हरियाणा के भरत जून (प्लस 81 किग्रा) भी स्वर्णिम पंच से एक जीत दूर हैं। जून ने किर्गिस्तान के अमीर खान रजापोव को 5-0 से और रोहित ने कजाकिस्तान के एदार कादिरखान को इसी अंतर से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। तीनों भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिद्विंद्वयों को कोई मौका नहीं दिया।
सुप्रिया, आरजू व देविका को कांसे से करना पड़ा संतोष
सुप्रिया रावत (66 किग्रा) और आरज़ू (54 किग्रा) को सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। सुप्रिया को उज्बेकिस्तान की सनोवर बोजोरबोएवा से 1-4 से और आरज़ू (54 किग्रा) को भी उज्बेकिस्तान की गुलदाना टिलुएरगेन के हाथों 2-3 से हार मिली। देविका घोरपड़े (50 किग्रा) को उज्बेकिस्तान की शाइना नेमाटोवैन से 0-5 से हरा मिली। लड़कों के वर्ग में अंकुश (66 किग्रा) को भी सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान केफाजलिद्दीन एर्किनबोव से 0-5 से हारकर कांसे से संतोष करना पड़ा।
39 पदक पक्के कर चुके हैं भारतीय
भारतीय मुक्केबाजों के 39 पदक पक्के जो चुके हैं। इनमें से 14 खिलाड़ी फाइनल में पहुंच चुके हैं जबकि 25 सेमीफाइनल में हैं।