फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपा अमेरिका : पहली बार फाइनल में टकराएंगे मेसी और नेमार

Sat, 10 Jul 2021 08:37 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 14 साल बाद फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। ब्राजील 2007 में अर्जेंटीना को हराकर चैंपियन बना था 
  • 04 सर्वाधिक गोल मेसी ने मौजूदा टूर्नामेंट में करने के साथ ही पांच में मदद भी की है 
  • 05वीं बार किसी फाइनल मुकाबले में दोनों टीमें खेलेंगी। 
विज्ञापन
Lionel Messi - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार्सिलोना के लिए एक-साथ खिताब जीतने वाले दो दोस्त लियोनल मेसी और नेमार कोपा अमेरिका में अपनी राष्ट्रीय टीम अर्जेंटीना और ब्राजील को चैंपियन बनाने के लिए एक-दूसरे के आमने सामने होंगे। किसी खिताबी मुकाबले में पहली बार नेमार और मेसी टकराएंगे। ऐतिहासिक माराकाना स्टेडियम पर रविवार तड़के यह खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन


फुटबॉल के इतिहास के महानायकों में शुमार मेसी के पास अर्जेंटीना के लिए कोई बड़ा खिताब न जीत पाने का दाग धोने का यह आखिरी मौका होगा। यह मेसी का पांचवां प्रमुख फाइनल होगा और वह इस बार हर हार में ट्रॉफी चूमना चाहेंगे। मेसी 2007, 2015, 2016 कोप अमेरिका और 2014 विश्व कप के फाइनल में हारने वाली अर्जेंटीना टीम का हिस्सा रहे हैं।  

28 साल से खिताब नहीं जीत पाया है अर्जेंटीना 
अर्जेंटीना की टीम 28 वर्षों से खिताब नहीं जीत पाई है। उसने आखिरी बार 1993 में मैक्सिको को हराकर कोपा अमेरिका की ट्रॉफी जीती थी। उसके बाद से टीम चार बार (3 कोपा अमेरिका, 1 विश्व कप) खिताबी मुकाबले में पहुंची और हार बार हार मिली। अब पांचवीं बार टीम के पास इस तिलिस्म को तोड़ने का मौका है। 
विज्ञापन


100 फीसद रिकॉर्ड है ब्राजील का घर में 
ब्राजील ने जब भी कोपा अमेरिका की मेजबानी की हर बार चैंपियन बना। यह छठा मौका है जब वह मेजबानी कर रहा है और फाइनल में भी पहुंचा। इससे पहले उसने 2019, 1989, 1949, 1922 और 1919 में मेजबानी की और विजेता भी बना। हालांकि विश्व कप की उसने दो बार मेजबानी की पर  विजेता नहीं बना। एक बार उपविजेता और एक बार चौथे स्थान पर रहा।

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति से बोले ब्राजील के राष्ट्रपति नतीजा 5-0 होगा
मैच को लेकर दीवानगी का आलम यह है कि ब्राजील के राष्ट्रपति जेर बोलसोनारो ने आनलाइन बैठक में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अलबर्टो फर्नांडिज से कहा,‘मुझे पता है कि नतीजा क्या होगा। 5-0 ।’ इस पर फर्नांडिज हंसकर रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें