फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-23 एशियाई कप क्वालीफायर: भारत मेजबान यूएई, ओमान और किर्गिज के साथ ग्रुप ई में

Fri, 09 Jul 2021 07:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) अंडर-23 एशियाई कप 2022 (फाइनल्स) में उपलब्ध 15 स्थानों के चयन के लिए 42 टीमों को 11 ग्रुपों में बांटा गया है।
विज्ञापन
अंडर-23 एशियाई कप 2022 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को 23 से 31 अक्तूबर तक होने वाले एएफसी अंडर-23 एशियाई कप उज्बेकिस्तान 2022 क्वालीफायर के लिए शुक्रवार को मेजबान यूएई (संयुक्त अरब अमीरात), ओमान और किर्गीज गणराज्य के साथ ग्रुप ई में रखा गया। एशियाई फुटबॉल परिसंघ अंडर-23 एशियाई कप 2022 (फाइनल्स) में उपलब्ध 15 स्थानों के चयन के लिए 42 टीमों को 11 ग्रुपों में बांटा गया है। उज्बेकिस्तान ने मेजबान के तौर पर पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली है। एएफसी से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ड्रॉ के लिए टीमों को दो क्षेत्रों में विभाजित किया। इसमें पश्चिम क्षेत्र में पश्चिम, दक्षिण और मध्य एशिया की 23 टीमें शामिल हैं, जबकि पूर्वी क्षेत्र में 19 टीमें हैं।

विज्ञापन


इसमें पूर्वी और आसियान देश शामिल हैं। फाइनल्स के लिए 11 ग्रुप विजेता और दूसरे स्थान की चार सर्वश्रेष्ठ टीमें क्वालीफाई करेंगी। भारत ग्रुप ई में है, जिसके मैचों की मेजबानी यूएई करेगा। उज्बेकिस्तान की जगह पक्की होने के बाद भी उसे ग्रुप डी में 2013 और 2020 की उपविजेता सऊदी अरब, बांग्लादेश और मेजबान कुवैत के साथ रखा गया हैं। उसके मुकाबले हालांकि मैत्री होंगे और नतीजों को अंक तालिका में शामिल नहीं किया जाएगा। एएफसी ने फैसले के लिए कोई कारण नहीं बताया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें