पंचक एक ज्योतिषीय अवधि है जिसमें पांच दिन विशेष रूप से संवेदनशील और ध्यान के योग्य माने जाते हैं। जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में गोचर करते हैं तब पंचक लगना आरंभ:होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इस दौरान कुछ कार्यों से बचना चाहिए क्योंकि यह अवधि अशुभ प्रभाव ला सकती है। पंचक को उसकी प्रकृति और प्रभाव के आधार पर पांच प्रकारों में विभाजित किया गया है। रोग पंचक, राज पंचक, अग्नि पंचक, चोर पंचक और मृत्यु पंचक। इस अवधि के दौरान घर पर छत डालना, लकड़ी खरीदना, यात्रा करना, शव का अंतिम संस्कार करना, नई चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है। आइए जानते साल 2025 के पंचक की लिस्ट ।
साल 2025 के पंचक की लिस्ट
जनवरी पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: जनवरी 3, 2025, शुक्रवार, प्रातः 10:47 बजे
पंचक अंत: जनवरी 7, 2025, मंगलवार, सायं 05:50 बजे
जनवरी-फरवरी पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: जनवरी 30, 2025, बृहस्पतिवार, सायं 06:35 बजे
पंचक अंत: फरवरी 3, 2025, सोमवार, सायं11:16 बजे
फरवरी-मार्च पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: फरवरी 27, 2025, बृहस्पतिवार, प्रातः 04:37 बजे
पंचक अंत: मार्च 3, 2025, सोमवार,सायं 06:39 बजे
मार्च पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: मार्च 26, 2025, बुधवार, दोपहर 03:14 बजे
पंचक अंत: मार्च 30, 2025, रविवार, सायं 04:35 बजे
अप्रैल पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: अप्रैल 23, 2025, बुधवार, देर रात 12:31 बजे
पंचक अंत: अप्रैल 27, 2025, रविवार, तड़के 03:39 बजे
मई पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: मई 20, 2025, मंगलवार, प्रातः 07:35 बजे
पंचक अंत: मई 24, 2025, शनिवार को दोपहर 01:48 बजे
जून पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: जून 16, 2025, सोमवार, दोपहर 01:10 बजे
पंचक अंत: जून 20, 2025, शुक्रवार, रात्रि 09:45 बजे
जुलाई पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: जुलाई 13, 2025, रविवार, सायं 06:53 बजे
पंचक अंत: जुलाई 18, 2025, शुक्रवार, तड़के 03:39 बजे
अगस्त पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: अगस्त 10, 2025, रविवार, तड़के 02:11 बजे
पंचक अंत: अगस्त 14, 2025, बृहस्पतिवार, प्रातः 09:06 बजे
सितंबर पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: सितंबर 6, 2025, शनिवार, प्रातः 11:21 बजे
पंचक अंत: सितंबर 10, 2025, बुधवार, सायं 04:03 बजे
अक्तूबर पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: अक्तूबर 3, 2025, शुक्रवार, रात्रि 09:27 बजे
पंचक अंत: अक्तूबर 8, 2025, बुधवार, तड़के 01:28 बजे
अक्तूबर-नवंबर पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: अक्तूबर 31, 2025, शुक्रवार, प्रातः 06:48 बजे
पंचक अंत: नवम्बर 4, 2025, मंगलवार, दोपहर12:34 बजे
नवंबर-दिसंबर पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: नवंबर 27, 2025, बृहस्पतिवार, दोपहर 02:07 बजे
पंचक अंत: दिसंबर 1, 2025, सोमवार, रात्रि 11:18 बजे
दिसंबर पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: दिसंबर 24, 2025, बुधवार, सायं 07:46 बजे
पंचक अंत: दिसंबर 29, 2025, सोमवार, प्रातः 07:41 बजे
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।